सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   EOW takes major action at post office - Post office employee arrested for taking bribe of Rs 15,000

काली कमाई पड़ी भारी: मंदसौर में डाकघर पर ईओडब्ल्यू की कार्रवाई, कर्मचारी 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Wed, 29 Oct 2025 08:15 AM IST
विज्ञापन
सार

MP News: आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) उज्जैन ने मंगलवार शाम बड़ी कार्रवाई करते हुए डाक विभाग के मेल ओवरसियर शिवकुमार मीणा को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई नई आबादी क्षेत्र स्थित डाक अधीक्षक कार्यालय में की गई

EOW takes major action at post office - Post office employee arrested for taking bribe of Rs 15,000
EOW की गिरफ्त में मेल ओवरसियर शिवकुमार मीणा
विज्ञापन

विस्तार

आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ उज्जैन ने मंगलवार शाम मंदसौर में बड़ी कार्रवाई करते हुए डाक विभाग के मेल ओवरसियर शिवकुमार मीणा को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई नई आबादी क्षेत्र में स्थित डाक अधीक्षक कार्यालय में की गई, जिससे पूरे विभाग में हड़कंप मच गया।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, आवेदक शुभम खींची पिता कैलाश खींची (उम्र 27 वर्ष), निवासी पहली गली, हनुमान नगर, रामटेकरी, मंदसौर, जो शाखा डाकघर गोगरपुरा, मंदसौर सिटी एसओ में डाकपाल के पद पर पदस्थ हैं, ने पुलिस अधीक्षक ईओडब्ल्यू उज्जैन समर वर्मा को लिखित शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि अधीक्षक जगदीश प्रसाद शर्मा उनके विरुद्ध चल रही विभागीय जांच में सजा देने की धमकी दे रहे थे और सजा से बचाने के एवज में मेल ओवरसियर शिवकुमार मीणा के माध्यम से 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग कर रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- MP Weather Today: एमपी में डिप्रेशन, टर्फ और चक्रवाती हवाओं से तेज बारिश-आंधी का दौर, आज 11 जिलों में अलर्ट

टीम ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया
शिकायत की प्रारंभिक तस्दीक ईओडब्ल्यू द्वारा की गई, जो सही पाई गई। इसके बाद ईओडब्ल्यू अधिकारियों ने ट्रैप की योजना बनाई। मंगलवार शाम जैसे ही अधीक्षक के निर्देश पर मेल ओवरसियर शिवकुमार मीणा ने डाकपाल शुभम खींची से अधीक्षक के कक्ष में 15,000 रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त की, ईओडब्ल्यू की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

मौके पर देर रात तक ईओडब्ल्यू टीम की कार्रवाई जारी रही। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed