सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gujarat Corporation Development Corporation official and his wife died after car overturned

Mandsaur News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार पलटी, कुंभ से लौट रहे गुजरात के दंपति पत्नी की मौत, चार घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Fri, 07 Feb 2025 08:29 AM IST
विज्ञापन
सार

शामगढ़ थाना पुलिस के अनुसार, सभी लोग प्रयागराज कुंभ मेले से वापस अपने घर अंकलेश्वर लौट रहे थे। इस दौरान हरिपुरा के पास कार का टायर फटने से यह दुर्घटना हो गई। हादसे में दंपति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए।

Gujarat Corporation Development Corporation official and his wife died after car overturned
हादसे में क्षतिग्रस्त कार
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को कार पलटने से गुजरात कॉर्पोरेशन विकास निगम के अधिकारी और उनकी पत्नी की मौत हो गई। वहीं, हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें गंभीर हालत में अहमदाबाद रेफर किया गया।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार, मंदसौर जिले के शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हरिपुरा के पास गुरुवार सुबह यह हादसा हुआ। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार का टायर फटने से कार पलटी खा गई। हादसे में गुजरात कॉर्पोरेशन विकास निगम के अधिकारी नरेश शर्मा (50) निवासी अंकलेश्वर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी मीना शर्मा (45) को गंभीर हालत में मंदसौर जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उन्होंने रास्ते में दम तोड़ दिया। हादसे में घायल हुए लोगों में दंपति का 14 वर्षीय बेटा आयुष, मयूरी, ध्रुवी (मयूरी की बेटी) और कार चालक आदित्य शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ मेले से लौट रहे थे घर
शामगढ़ थाना पुलिस के अनुसार, सभी लोग प्रयागराज कुंभ मेले से वापस अपने घर अंकलेश्वर लौट रहे थे। इस दौरान हरिपुरा के पास कार का टायर फटने से यह दुर्घटना हो गई। हादसे में दंपति की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों को पहले मंदसौर जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर वहां से एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सभी को अहमदाबाद रेफर कर दिया गया, जहां दो लोगों की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed