{"_id":"6afae966c006afa7b60114a2","slug":"patna-express-four-year-old-child-dies-during-journey-chhath-festival-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"छठ पर बुझ गया चिराग: पटना एक्सप्रेस में चार वर्षीय मासूम की मौत, जीआरपी ने गांव भिजवाया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पर बुझ गया चिराग: पटना एक्सप्रेस में चार वर्षीय मासूम की मौत, जीआरपी ने गांव भिजवाया शव
Mon, 16 Nov 2026 05:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बैतूल
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 16 Nov 2026 05:00 PM IST
सार
छठ पूजा पर सिकंदराबाद से बिहार लौट रहे परिवार के चार वर्षीय बेटे सनी कुमार की पटना एक्सप्रेस में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बैतूल स्टेशन पर उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जीआरपी कर्मियों ने एंबुलेंस से शव गांव पहुंचवाने में मदद की।
विज्ञापन
पटना एक्सप्रेस में हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिकंदराबाद से दानापुर जा रही पटना एक्सप्रेस में सफर कर रहे चार वर्ष के एक मासूम बच्चे की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। मृतक बालक की पहचान बिहार के रोहतास जिले के धनपुर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम हथनी निवासी 30 वर्षीय सत्येंद्र राम के पुत्र सनी कुमार (4) के रूप में हुई। सत्येंद्र सिकंदराबाद में मिस्त्री का काम करते हैं। वह छठ पूजा के अवसर पर अपने गांव लौटने के लिए पत्नी, चार वर्षीय बेटे सनी और छोटे बेटे के साथ यात्रा कर रहे थे। ट्रेन का टिकट न मिलने के कारण पूरा परिवार पटना एक्सप्रेस के जनरल कोच में सफर कर रहा था। बालक सनी पिछले तीन-चार दिनों से तेज बुखार से पीड़ित था।
ये भी पढ़ें- छिंदवाड़ा में रफ्तार ने ली जान: कार ने सगे भाई-बहन को रौंदा, आरोपी स्टेशन मास्टर गिरफ्तार
यात्रा के दौरान बिगड़ी स्थिति
ट्रेन जब चंद्रपुर के पास पहुंची, तभी सनी की तबीयत अत्यधिक बिगड़ गई। बालक की गंभीर अवस्था देखकर आसपास मौजूद सहयात्रियों ने तुरंत रेल मदद पर कॉल करके सहायता मांगी। सूचना प्राप्त होते ही आरपीएफ कर्मचारियों ने मामले को अटेंड किया और जीआरपी नियंत्रण कक्ष भोपाल को भी सूचित किया। ट्रेन के बैतूल स्टेशन पहुंचते ही पुलिस की टीम ने बालक को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
जीआरपी कर्मियों ने की सहायता
अस्पताल में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया और पोस्टमार्टम के उपरांत शव स्वजनों को सौंप दिया गया। पीड़ित परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए जीआरपी कर्मियों ने मानवीय पहल की। पुलिस कर्मचारियों ने एंबुलेंस की व्यवस्था करवाकर शव को बिहार स्थित उनके गांव पहुंचाने में मदद की। छठ पूजा के लिए घर लौट रहे परिवार की खुशियां इस घटना से मातम में बदल गईं। मासूम सनी की मौत से उसके माता-पिता और छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।