{"_id":"6739a07ce97b68361c0dad3d","slug":"mandsaur-news-tourist-vehicle-going-from-gujarat-to-ayodhya-overturns-1-dead-and-4-injured-2024-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandsaur News: गुजरात से अयोध्या जा रहा दर्शनार्थियों से भरा ट्रैवलर वाहन पलटा, एक की मौत और चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandsaur News: गुजरात से अयोध्या जा रहा दर्शनार्थियों से भरा ट्रैवलर वाहन पलटा, एक की मौत और चार घायल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 17 Nov 2024 01:23 PM IST
विज्ञापन
सार
एसडीओपी राजाराम धाकड़ ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैवलर वाहन पलट गया। जांच में पता चला है कि वाहन चलाते समय चालक को झपकी लग गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा।
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक ट्रैवलर वाहन असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से दो लोगों को झालावाड़ रेफर किया गया है। सभी लोग गुजरात के अहमदाबाद से अयोध्या जा रहे थे, इस दौरान ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गई।
Trending Videos
गरोठ एसडीओपी राजाराम धाकड़ ने बताया कि ट्रैवलर (वाहन क्रमांक DD01S9976) में सवार लोग अहमदाबाद से अयोध्या की यात्रा कर रहे थे। सुबह करीब 7 बजे के करीब शामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम नारिया बुजुर्ग के पास दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। वाहन में 17 लोग सवार थे। हादसे में अहमदाबाद निवासी रंजना पति रिंकेश सोनी (33 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। घायलों में से दो को राजस्थान के झालावाड़ रेफर किया गया है, जिनमें रश्मि पति श्रवण सिंह (43) की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलते ही गरोठ थाना प्रभारी मनोज महाजन मौके पर पहुंचे और मृतक महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गरोठ के शासकीय अस्पताल भेजा। एसडीओपी राजाराम धाकड़ ने बताया कि घटनास्थल शामगढ़ थाना क्षेत्र में आता है, इसलिए गरोठ में जीरो पर कायमी की गई है।
ट्रेवलर चालक को लिया पुलिस हिरासत में
एसडीओपी राजाराम धाकड़ ने बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैवलर वाहन पलटने के मामले में प्रथम दृष्टया चालक की लापरवाही सामने आई है। जांच में पता चला है कि वाहन चलाते समय सुबह चालक को झपकी लग गई थी, जिससे ट्रैवलर वाहन पलट गया। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।

कमेंट
कमेंट X