सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News ›   Mandsaur Patwari arrested for taking bribe of 10 thousand in name of partition Ujjain Lokayukta took action

Mandsaur News: बंटवारे के नाम पर 10 हजार की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार, उज्जैन लोकयुक्त टीम ने की कार्रवाई

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 19 Nov 2024 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार

बंटवारे के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि यह कार्रवाई उज्जैन लोकयुक्त टीम ने की है।

Mandsaur Patwari arrested for taking bribe of 10 thousand in name of partition Ujjain Lokayukta took action
आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर जिले में उज्जैन लोकयुक्त टीम ने भूमि बंटवारे के लिए तहसीलदार के नाम पर रिश्वत लेते हुए ग्राम इशाकपुरा के पटवारी को कोर्ट परिसर में गिरफ्तार किया है। मंदसौर कोर्ट परिसर में उज्जैन लोकयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए भूमि का परिवार में बंटवारा करने की एवज में लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक और सुनील तालान उप पुलिस अधीक्षक की लोकायुक्त की टीम ने मंगलवार को आवेदक धर्मेंद्र पिता बाबूलाल मालवीय निवासी ग्राम इशाकपुरा तहसील एवं जिला मंदसौर से भूमि बंटवारे के लिए तहसीलदार के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए हल्का नंबर 42 इशाकपुरा तहसील एवं जिला मंदसौर के पटवारी जगदीश पाटीदार को गिरफ्तार किया है। 

Trending Videos


लोकयुक्त डीएसपी सुनील तालान ने बताया कि पारिवारिक बंटवारा करने की एवज में तहसीलदार के नाम पर पटवारी जगदीश पाटीदार ने फरियादी धर्मेंद्र मालवीय से 25 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। इसकी जांच करवाने पर शिकायत सही पाई गई। इसके तहत पटवारी जगदीश पाटीदार को रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये लेते हुए ट्रैप किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पटवारी जगदीश पाटीदार के खिलाफ धारा-सात भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संसोधन 2018) के तहत प्रकरण दर्ज क़र जांच में लिया गया है। कार्रवाई में हितेश लालावत इसरार, श्याम शर्मा अनिल अटोलिया सहित 10 सदस्यों की टीम ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed