सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Roads submerged due to heavy rain in Mandsaur-Neemuch-Ratlam, traffic affected

Mandsaur News: बारिश से मंदसौर, नीमच और रतलाम में जलभराव, जनजीवन अस्त-व्यस्त, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Sun, 27 Jul 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश के मंदसौर, नीमच और रतलाम जिलों में शनिवार से जारी तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। मंदसौर के कई इलाकों में जलभराव से यातायात बाधित हुआ।

Roads submerged due to heavy rain in Mandsaur-Neemuch-Ratlam, traffic affected
सड़को पर जमा बारिश के पानी में मस्ती करते बच्चे
विज्ञापन

विस्तार

मंदसौर जिले सहित नीमच और रतलाम में शनिवार से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर जलभराव की पुरानी समस्या को उजागर कर दिया है। शनिवार सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुई बारिश का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। कभी रुक-रुक कर तो कभी तेज बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया।
Trending Videos


मंदसौर शहर जलमग्न, यातायात बाधित
मंदसौर में नयापुरा रोड, शुल्का चौक, बालागंज और अन्य निचले इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया। जलभराव के कारण मुख्य मार्गों पर यातायात ठप हो गया। दोपहिया वाहन चालकों को सड़कों पर बहते पानी और गड्ढों के कारण खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवना नदी उफान पर, डेम के गेट खुले
रतलाम के सैलाना, पिपलौदा और राजस्थान के प्रतापगढ़ क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते मंदसौर से गुजरने वाली शिवना नदी उफान पर आ गई। हालात को देखते हुए काला भाटा डेम के दो गेट 8 फीट तक खोलने पड़े। इससे पशुपतिनाथ मंदिर क्षेत्र स्थित छोटी पुलिया जलमग्न हो गई। हालांकि रविवार दोपहर बाद नदी के बहाव में थोड़ी कमी आई।

ये भी पढ़ें- 13 दिनों मे 25 लाख श्रद्धालु पहुंचे महाकाल के दरबार, करोड़ों की आय, तीन करोड़ के लड्डू ले गए लोग

नीमच में हालात और खराब
नीमच में डाक बंगला चौराहा, फव्वारा चौक, स्टेशन रोड और मनासा मार्ग पर भारी जलभराव की स्थिति रही। फव्वारा चौक में नाले की क्षमता कम होने के कारण पानी दुकानों में घुस गया, जिससे व्यापारियों को भारी नुकसान हुआ।

बच्चों ने उठाया बारिश का लुत्फ, पर मचा रहा हाहाकार
जहां एक ओर बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं कुछ बच्चों ने इसे मस्ती का मौका बना लिया। गलियों में नहाते और खेलते बच्चों की मस्ती भी कई बार परेशानी का कारण बनती नजर आई।

मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने बताया है कि चक्रवातीय परिसंचरण (Cyclonic Circulation), ट्रफ और डिप्रेशन के कारण प्रदेश में मजबूत वर्षा प्रणाली सक्रिय है। अगले 24 घंटों के भीतर मंदसौर, नीमच और रतलाम जिलों में गरज-चमक के साथ भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed