सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Mandsaur News: Sahil and Sohail, the accused in the Rubina murder case, have been arrested from Jaora.

Mandsaur News: रूबीना हत्याकांड का आरोपी सौतेला बेटा जावरा से गिरफ्तार, पिता की तीसरी शादी से था नाराज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Sat, 07 Feb 2026 10:31 AM IST
विज्ञापन
सार

कोतवाली पुलिस ने पार्षद शाहिद मेव की तीसरी पत्नी रूबीना की हत्या के मामले में सौतेले बेटे साहिल और उसके साथी सोहेल को गिरफ्तार किया। आरोपी पिता की तीसरी शादी से नाराज था। गुस्से में उसने ऑटो से उतारकर चाकू से हमला कर हत्या कर दी।

Mandsaur News: Sahil and Sohail, the accused in the Rubina murder case, have been arrested from Jaora.
आरोपी सोहेल। सीसीटीवी में कैद हुए थे दोनों आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोतवाली पुलिस ने पार्षद शाहिद मेव की तीसरी पत्नी रूबीना की चाकू मारकर हत्या करने वाले सौतेले बेटे साहिल और साथी सोहेल को जावरा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वो पिता की तीसरी शादी से काफी नाराज था। इस संबंध में पिता से आपत्ति भी दर्ज करवा चुका था, लेकिन पिता नहीं माना तो उसने अपनी सौतेली मां की चाकू से हमला कर हत्या करवाई। मामले के अनुसार गुरुवार शाम मृतिका रूबीना अपने माता-पिता के घर मदारपुरा से वापस अभिनंदन नगर स्थित अपने घर ऑटो में बैठकर जा रही थी। तभी घर से करीब 100 मीटर पहले बाइक पर सवार होकर पहुंचे साहिल ने गुस्से में ऑटो से रूबीना को बाहर खींचकर बोला कि तेरे समझ में नहीं आ रही है, तू हमारे परिवार के बीच में आ रही है। इतना कहते ही ताबड़तोड़ चाकू से वारकर रूबीना को लहूलुहान हालत में सड़क पर छोड़कर अपने साथी सोहेल के साथ बाइक से भाग निकला।
Trending Videos


साहिल रिश्ते में रूबीना का सौतेला बेटा है, यानि शाहीद मेव की पहली पत्नी का पुत्र है। घटना में गंभीर चोटे आने के कारण रूबीना की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में केस दर्ज किया। शुक्रवार को आरोपी साहिल पिता शाहिद मेव उम्र 23 और दोस्त सोहेल पिता मोबीन उर्फ भूरू शाह उम्र 24 दोनों निवासी नयापुरा को गिरफ्तार किया है। शनिवार को इन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या की प्रमुख वजह शाहीद से विवाह करना
पुलिस ने बताया कि रूबीना ने कुछ माह पूर्व भाजपा पार्षद शाहीद मेव से विवाद किया था। ये शाहीद का तीसरा और रूबीना का चौथा विवाह था। शाहिद पहले तो रूबीना के साथ छिप छिपकर रहने लगा। लेकिन बीते करीब 6 माह से रूबीना के साथ अपनी शादी की तस्वीर भी सार्वजनिक की। शादी के कुछ समय तक तो नयापुरा में रहा। लेकिन बीते करीब चार माह से अभिनंदन में मो. हुसैन का 4 लाख रूपए में मकान गिरवे रखा था। इसी में रूबीना को रख रखा था। इस विवाद से पहली पत्नी और पुत्र सहित अन्य परिजन भी खफा थे, लेकिन शाहिद ने किसी के विरोध की परवाह नही की। इसलिए आक्रोश में आकर शाहीद के पुत्र ने ही अपनी तीसरी मां की हत्या कर दी।

ये भी पढ़ें- इटारसी के पथरौटा नहर पुल पर भीषण हादसा, नहर में समाई तेज रफ्तार कार, तीन युवकों की मौत

अपनी सौतेली मां से नाराज था आरोपी
एसपी विनोद कुमार मीणा ने बताया कि अपनी सौतेली मां की हत्या करने वाले आरोपी साहिल और इसके साथी सोहेल को जावरा से पकड़ा है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वो पिता शाहिद मेव द्वारा रूबीना से तीसरा विवाह करने के बाद से खफा था। इस संबंध में परिवार में भी विरोध था। मृतिका को भी समझाया था। आखिर में गुस्सा होकर साहिल ने हत्या की वारदात को अंजाम देना कबूल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed