सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Troubled by not adding her name in the ownership plan In Mandsaur

MP: स्वामित्व योजना में नाम नहीं जुड़ने से परेशान महिला ने किया अनोखा विरोध, लोट लगाते हुए पहुंचीं कलेक्ट्रेट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: मंदसौर ब्यूरो Updated Tue, 18 Feb 2025 03:13 PM IST
विज्ञापन
Troubled by not adding her name in the ownership plan In Mandsaur
अपर कलेक्टर एकता जायसवाल पीड़ा सुनती पूजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
स्वामित्व योजना में मकान का नाम नहीं जुड़ने से परेशान ग्राम साठखेड़ा निवासी एक महिला ने प्रशासन के खिलाफ अनोखा विरोध किया। मंगलवार को जिला मुख्यालय पर आयोजित जनसुनवाई में पूजा पति अनिल धाकड़ लोट लगाते हुए पहुंचीं। उनका आरोप है कि वह लंबे समय से अपने मकान का नाम स्वामित्व योजना में जुड़वाने का प्रयास कर रही हैं, लेकिन पटवारी और तहसीलदार टालमटोल कर रहे हैं।
Trending Videos


प्रशासनिक उदासीनता से नाराज नागरिक
पूजा धाकड़ का कहना है कि उन्होंने गरोठ तहसील कार्यालय में कई बार आवेदन दिया, रजिस्ट्री व रसीदें भी प्रस्तुत कीं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। लगातार अनदेखी से हताश होकर उन्होंने कलेक्टर कार्यालय में लौट लगाकर विरोध जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला को इस स्थिति में देखकर मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें रोका और जनसुनवाई में लेकर पहुंचे। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी समस्या सुनी और समाधान का आश्वासन दिया।

अपर कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश
अपर कलेक्टर एकता जायसवाल ने महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं और जल्द समाधान का भरोसा दिलाया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही पाई जाती है, तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पहले भी हो चुकी हैं लोटन यात्राएं
यह पहली बार नहीं है जब इस तरह का विरोध हुआ हो। तहसील स्तरीय जनसुनवाई में अधिकारियों द्वारा आवेदनों को गंभीरता से नहीं लेने की वजह से पहले भी मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र के दो लोग लोट लगाकर जनसुनवाई में अपनी समस्याएं रखने पहुंचे थे। इस घटना ने प्रशासनिक उदासीनता और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही देरी को उजागर किया है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस पर क्या ठोस कदम उठाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed