Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Fake government orders generated by AI go viral; claim made about granting district status

एमपी: एआई से बने फर्जी सरकारी आदेश वायरल, पिपरिया-बरेली और पिछोर को जिला बनाने का दावा

Tue, 24 Nov 2026 03:00 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 24 Nov 2026 03:00 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में एआई से तैयार फर्जी सरकारी आदेश सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें पिपरिया, बरेली और पिछोर को नया जिला घोषित करने का दावा किया गया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त ने जाली पत्रों का खुलासा किया।

विज्ञापन
MP: Fake government orders generated by AI go viral; claim made about granting district status
सांकेतिक - फोटो : AI

विस्तार

मध्य प्रदेश में कृत्रिम बुद्धिमत्ता यानी एआई से तैयार किए गए फर्जी सरकारी आदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन जाली पत्रों में नर्मदापुरम जिले के पिपरिया, रायसेन के बरेली और शिवपुरी के पिछोर को नया जिला घोषित करने का दावा किया गया है। इन पत्रों पर 16 नवंबर, 2026 की तिथि अंकित है। मुख्यमंत्री द्वारा पिछोर को नया जिला बनाने की घोषणा के बाद प्रशासनिक हलकों में नए जिलों के गठन की चर्चाएं तेज थीं। इसी माहौल का लाभ उठाकर शरारती तत्वों ने राज्य परिसीमन आयोग के नाम से फर्जी पत्र तैयार कर उन्हें प्रसारित कर दिया। इस फर्जीवाड़े का खुलासा तब हुआ जब राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव ने स्वयं अपने सोशल मीडिया खाते पर इन पत्रों को साझा करते हुए सवाल उठाए।
विज्ञापन


फर्जी लेटरहेड और एआई के दुरुपयोग पर चिंता
राज्य निर्वाचन आयुक्त ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लोग अब वास्तविक दुनिया के बजाय कृत्रिम दुनिया में जीने लगे हैं। उन्होंने चिंता जताई कि एआई तकनीक का प्रयोग करके भीड़ के फर्जी दृश्य बनाए जा रहे हैं और निष्फल आयोजनों को सफल दिखाया जा रहा है। अब इसी तकनीक से नए जिलों के निर्माण के फर्जी आदेश तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने हैरानी जताई कि जिस परिसीमन आयोग को वे लगभग दो वर्ष पहले छोड़ चुके हैं, उसी के लेटरहेड पर उनके जाली हस्ताक्षरों के साथ आदेश जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह दुनिया मायावी है, यह बात पहले से ज्ञात थी, परंतु एआई तकनीक प्रतिदिन इसका स्मरण कराती रहती है।
विज्ञापन


जनगणना की प्रक्रिया और सीमाओं पर प्रशासनिक रोक
फर्जी आदेशों के बीच जनगणना से जुड़े प्रशासनिक नियम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार मध्य प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों में 1 जनवरी, 2026 से 31 मार्च, 2027 तक सभी प्रशासनिक इकाइयों की सीमाएं फ्रीज कर दी गई हैं। इस अवधि के दौरान जिलों, तहसीलों तथा अन्य प्रशासनिक निकायों के भौगोलिक क्षेत्राधिकार में कोई बदलाव नहीं किया जा सकता। जनगणना प्रक्रिया के कारण सीमाओं को स्थिर रखने का यह विधिक नियम लागू रहता है, जिससे किसी भी नए जिले या तहसील के निर्माण की प्रक्रिया पर पूरी तरह रोक लगी हुई है। ऐसे में 16 नवंबर 2026 की तिथि वाले इन वायरल पत्रों के असत्य और फर्जी होने की स्पष्ट पुष्टि होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व पदभार का विवरण और नए जिलों की मांग
राज्य सरकार ने 9 सितंब,र 2024 को सेवानिवृत्त अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्तव को प्रशासनिक इकाई पुनर्गठन आयोग का अध्यक्ष बनाया था। राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त होने के बाद उन्होंने 31 दिसंबर 2024 को इस पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने 1 जनवरी 2025 से राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार संभाला था, जिसका कार्यकाल छह वर्ष या 66 वर्ष की आयु तक निर्धारित है। प्रदेश में कई कस्बों को जिला बनाने की मांग लंबे समय से जारी है। इनमें सागर के बीना व खुरई, उज्जैन का नागदा, शिवपुरी का पिछोर, नर्मदापुरम का पिपरिया और रायसेन का बरेली प्रमुख हैं। इसके अलावा छिंदवाड़ा के जुन्नारदेव, गुना के चांचौड़ा, देवास के बागली, विदिशा के सिरोंज और मंदसौर के गरोठ व भानपुरा को भी जिला बनाने की मांग चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed