फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Family members protest over Paras Yadav's death, demand ₹10 lakh as compensation

एमपी: पारस यादव की मौत पर परिजनों का प्रदर्शन, 10 लाख मुआवजे की मांग; आरोपी के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Thu, 29 Oct 2026 04:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 29 Oct 2026 04:05 PM IST
सार

जबलपुर के आजाद नगर गोकलपुर में देवी जागरण के दौरान हुए विवाद में घायल पारस यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद प्रदर्शन हुआ। मुख्य आरोपी समेत छह गिरफ्तार हुए और आरोपी के चिह्नित अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चला।

विज्ञापन
MP: Family members protest over Paras Yadav's death, demand ₹10 lakh as compensation
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजाद नगर गोकलपुर में देवी जागरण और भंडारे के दौरान हुए विवाद में गंभीर रूप से घायल पारस यादव की मौत के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। बृहस्पतिवार सुबह जिला प्रशासन, नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने मामले के मुख्य आरोपी समीर वंशकार के चिह्नित अवैध निर्माणों को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन


दरअसल, रांझी थाना क्षेत्र के आजाद नगर गोकलपुर में रविवार देर रात देवी जागरण और भंडारे का कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इसी दौरान वहां किसी बात पर अचानक विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर उपद्रवियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में दो महिलाओं सहित आठ लोग घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल 48 वर्षीय पारस यादव ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पढ़ें: धोखाधड़ी मामले में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी रमेश थेटे नागपुर से गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


शव रखकर जताया विरोध
पारस यादव की मौत के बाद उनके परिजन और स्थानीय नागरिक बेहद आक्रोशित हो गए। गुस्साए प्रदर्शनकारियों ने विकल मोड़ पर मृतक का शव रखकर उग्र प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के कारण क्षेत्र के तीनों मुख्य मार्गों पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने और आरोपियों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग रखी। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगें पूरी करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को 24 घंटे का अल्टीमेटम भी दिया था।

मुख्य आरोपी समेत छह गिरफ्तार
मामले में रांझी थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी समीर वंशकार सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद बृहस्पतिवार को प्रशासनिक टीम ने आरोपी के चिह्नित अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed