Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   MP: Janjatiya Gaurav Diwas event to be held in Khandwa on November 16 Chief Minister Mohan Yadav to attend

एमपी: खंडवा में 16 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का राज्यस्तरीय आयोजन, मुख्यमंत्री मोहन यादव होंगे शामिल

Thu, 12 Nov 2026 05:07 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 12 Nov 2026 05:07 PM IST
सार

खंडवा के नाहल्दा में 16 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस का राज्यस्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसमें शामिल होंगे। आयोजन के तहत जनजातीय महापुरुषों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान और युवाओं को इतिहास से जोड़ने के कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
MP: Janjatiya Gaurav Diwas event to be held in Khandwa on November 16 Chief Minister Mohan Yadav to attend
भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने साप्ताहिक कार्यक्रमों की शुरुआत की है। इस वर्ष राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम 16 नवंबर को खंडवा जिले के नाहल्दा स्थित कॉलेज स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर केंद्रीय विद्यालय परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर उतरेगा। यहां से वे सड़क मार्ग से नाहल्दा स्थित कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे।

विज्ञापन

नाहल्दा में होगा राज्यस्तरीय मुख्य आयोजन
भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक छाया मोरे ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का पहला कार्यक्रम 14 नवंबर को जबलपुर, दूसरा 15 नवंबर को धार और तीसरा व राज्यस्तरीय मुख्य कार्यक्रम 16 नवंबर को खंडवा में आयोजित होगा।

विज्ञापन

जनजातीय गौरव दिवस के तहत 14 नवंबर से जिलेभर में जनजातीय महापुरुषों की प्रतिमाओं और स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान साफ-सफाई के बाद दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके अलावा खंडवा जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों में भी 14 और 15 नवंबर को दो दिवसीय विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेन-जी को जनजातीय इतिहास से जोड़ने की तैयारी
आयोजन में जनजातीय समाज के साथ-साथ युवाओं की भागीदारी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। भाजपा ने नई पीढ़ी यानी जेन-जी के युवाओं को जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और महापुरुषों के बलिदान से परिचित कराने की योजना बनाई है।


पढ़ें: 907 करोड़ की लागत से बना उज्जैन-बदनावर फोरलेन 18 महीने में उखड़ा, सांसद फिरोजिया ने गडकरी से की शिकायत

कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन को सौंपी गई है। विधायक छाया मोरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सरकार ने जनजातीय समाज के गुमनाम नायकों और स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है।

टंट्या मामा विश्वविद्यालय को लेकर दिया स्पष्टीकरण
खरगोन में टंट्या मामा के नाम पर विश्वविद्यालय स्थापित करने से जुड़े सवाल पर विधायक छाया मोरे ने स्थिति स्पष्ट की। वडोदरा क्षेत्र से जुड़ाव के बजाय खरगोन में विश्वविद्यालय स्थापित करने के सवाल पर उन्होंने बताया कि खंडवा और खरगोन दोनों जिलों में जनजातीय समाज की बड़ी आबादी निवास करती है।

उन्होंने कहा कि आसपास के क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति और शैक्षणिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खरगोन में विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक जनजातीय युवाओं को उच्च शिक्षा का लाभ मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed