फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mp state election commissioner manoj shrivastava religious places social media post saudi arabia

धार्मिक स्थल: राज्य निर्वाचन आयुक्त बोले- यहां मंदिर में रील बन रही, वहां मस्जिद में चुंबन करने पर मौत

Tue, 20 Oct 2026 05:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Tue, 20 Oct 2026 05:03 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव की धार्मिक स्थलों की मर्यादा पर सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में है। उन्होंने गरबा और मंदिरों में रील बनाने की प्रवृत्ति पर सवाल उठाए। पोस्ट में सऊदी अरब के धार्मिक नियमों का उल्लेख भी किया गया, जहां दो बांग्लादेशी नागरिकों को मृत्युदंड दिए जाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
mp state election commissioner manoj shrivastava religious places social media post saudi arabia
राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 राज्य निर्वाचन आयुक्त मनोज श्रीवास्तव की सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गई है। उन्होंने भारत में धार्मिक स्थलों की मर्यादा और सामाजिक गतिविधियों के दौरान मिलने वाली स्वतंत्रता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने गरबा के दौरान होने वाले आचरण और मंदिरों में रील बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति की तीखी आलोचना की है।
विज्ञापन


धार्मिक स्थलों की मर्यादा पर टिप्पणी
अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा कि भारत के लोग भाग्यशाली हैं, जहां गरबा में कोई भी हरकत कर लेते हैं और मंदिर रील बनाने के काम आते हैं। उन्होंने सऊदी अरब में धार्मिक स्थलों पर लागू कठोर नियमों का उदाहरण दिया। वहां मक्का की मस्जिद अल-हरम और मदीना की मस्जिद अन-नबवी में पेशेवर कैमरे, ट्राइपॉड, सेल्फी स्टिक और जिम्बल के प्रयोग पर पूर्ण प्रतिबंध रहता है। उन्होंने नमाज के दौरान लाइव स्ट्रीमिंग या फोटो-वीडियो लेने पर भी प्रश्न खड़े किए। उन्होंने तंज कसा कि विदेशों में सख्त कानूनों का पालन करने वाले कुछ लोग भारत लौटकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को कोसते हैं और तानाशाही का आरोप लगाते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- दो साल में पुलिस विभाग के साढ़े 18 हजार पद भरे जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन


सऊदी अरब में मृत्युदंड का मामला
सऊदी अरब के गृह मंत्रालय ने मक्का क्षेत्र की एक मस्जिद के भीतर अनैतिक कृत्य के मामले में दो बांग्लादेशी नागरिकों नजरुल इस्लाम अब्दुल बासिर और सिटी अख्तर को मृत्युदंड दिया है। जांच के बाद अदालत ने अपराध की गंभीरता और समय व स्थान की पवित्रता के उल्लंघन का हवाला देते हुए इस्लामी कानून के तहत ताजीर के प्रावधानों में सजा सुनाई। सोशल मीडिया पर उनके मस्जिद में चुंबन लेने के कारण मृत्युदंड दिए जाने की चर्चा है, लेकिन आधिकारिक तौर पर सऊदी प्रशासन ने कृत्य का स्पष्ट ब्योरा नहीं दिया है। जेद्दा स्थित बांग्लादेशी वाणिज्य दूतावास ने सजा से पूर्व सूचना न मिलने की बात कहते हुए अधिकारियों से औपचारिक जानकारी मांगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed