सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News ›   CM Mohan Yadav Announcement of opening an engineering college in Narmadapuram

CM Mohan Yadav: नर्मदापुरम में इंजीनियरिंग कॉलेज खोलने का एलान, सेठानी घाट में पूजन-अभिषेक किया

न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 04 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
सार

मध्यप्रदेश में मंगलवार को नर्मदा जयंती पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नर्मदापुरम में मां नर्मदा का प्रकटोत्सव और शहर का गौरव दिवस एक साथ मनाया गया।

CM Mohan Yadav Announcement of opening an engineering college in Narmadapuram
सीएम मोहन यादव सहित अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश में नर्मदापुरम के सेठानी घाट पर नर्मदा जयंती पर्व एवं नर्मदापुरम शहर का गौरव दिवस मनाया गया। नर्मदा जयंती का दो दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत सोमवार से मंगलाचरण के साथ हुई। वहीं, मंगलवार देर शाम प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नर्मदा जयंती पर्व में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम में जल मंच से मां नर्मदा का जलाभिषेक किया एवं शहर में कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया।

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि नर्मदापुरम में इंजीनियरिंग कॉलेज की उन्होंने घोषणा की है। उन्होंने बताया कि ग्लोबल समिट में कई उद्योग आने की संभावना है। जो नर्मदापुरम शहर में उद्योग के लिए भूमि तलाश रहे हैं। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री इंटरसिटी ट्रेन से भोपाल के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम में राज्य सभा सांसद माया नारोलिया, लोकसभा सांसद दर्शन सिंह चौधरी एवं जिले के चारो विधायक कार्यक्रम में शामिल हुए। 

मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा कर कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नर्मदा जयंती धूमधाम से मनाई गई है, जिस प्रकार से यहां आस्था और श्रद्धा के साथ जनता और सारा नगर उमड़ा है, आज गौरव नर्मदापुरम का गौरव दिवस भी है और गौरव दिवस के अवसर पर मैंने सरकार की ओर से शुभकामनाएं भी दी है। उन्होंने कहा, मां नर्मदा के किनारे सभी प्रकार के घाटों पर विकसित करते हुए परिक्रमा भी सुव्यवस्थित बने, इसलिए कई सारे कदम हम उठाने जा रहे हैं। आने वाले समय में मध्यप्रदेश के अंदर औद्योगिककरण का जो अभियान चलाया है। 

उन्होंने कहा कि मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि बहुत जल्द कारखाने आकार साकार लेंगे। क्योंकि ग्लोबल इन्वेस्टर्स सबमिट आने वाली है। ऐसे में कई सारे उद्योग अभी भी नर्मदापुरम में आकर जमीन मांग रहे हैं। हमने एक बार, दो बार, तीन बार यहां जमीन लेकर बढ़ाते जा रहे हैं, जिस प्रकार की डिमांड आ रही है, आने वाला भविष्य बहुत अच्छा है। नर्मदापुरम में इंजीनियरिंग कॉलेज की मांग आई थी। मैंने इसकी घोषणा की है। यहां जिले में आयुर्वेदिक कॉलेज भी घोषणा की थी। नर्मदापुरम में पांच किलोमीटर दूर में शराब बंदी पहले से ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed