फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News ›   Indian team victorious start in Paris Olympics Narmadapuram Vivek Sagar gave lead defeated New Zealand 3-2

Paris Olympics: भारतीय टीम का विजयी आगाज, नर्मदांचल के बेटे विवेक ने दिलाई बढ़त, न्यूजीलैंड को 3-2 से दी पटखनी

Sun, 28 Jul 2024 09:44 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 28 Jul 2024 09:44 AM IST
सार

Paris Olympics: विवेक सागर ने तीसरे हाफ की शुरुआत में फील्ड गोल करके भारत को 2-1 से आगे कर दिया। इसके लिए अंपायर ने रेफरल भी लिया, लेकिन बाद में थर्ड अंपायर ने गोल करार दिया।

विज्ञापन
Indian team victorious start in Paris Olympics Narmadapuram Vivek Sagar gave lead defeated New Zealand 3-2
विवेक सागर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोक्यो ओलिंपिक की ब्रॉन्ज मेडल विनर भारतीय मेंस हॉकी टीम ने शनिवार को पेरिस ओलंपिक 2024 में न्यूजीलैंड को 3-2 से हराकर शानदार जीत का आगाज किया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम से खिलाड़ियों ने तीन गोल किए, जिसमें मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के बेटे विवेक सागर ने भारत को विजयी बढ़त दिलाई।

विज्ञापन


बता दें कि विवेक सागर ने तीसरे हाफ की शुरुआत में फील्ड गोल करके भारत को 2-1 से आगे कर दिया। इसके लिए अंपायर ने रेफरल भी लिया, लेकिन बाद में थर्ड अंपायर ने गोल करार दिया। मैच के चौथे क्वॉर्टर के शुरुआत में चाइल्ड साइमन ने गोल करके न्यूजीलैंड को बराबरी दिलाई। अंतिम दो मिनट में शानदार वापसी करते हुए भारतीय टीम ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल करके मैच जीत लिया। भारत की तरफ से तीसरा गोल हरमनप्रीत ने पेनाल्टी स्ट्रोक पर गोल किया। इसी के साथ ही भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया। मैच में जीत और विवेक सागर के गोल करने के बाद नर्मदापुरम, इटारसी के हॉकी खिलाड़ियों ने खुशी का माहौल है। नर्मदापुरम इटारसी के जिला हॉकी संघ में विवेक सागर को बधाई दे रहे हैं।
विज्ञापन


ग्राम चांदौन के विवेक ने इटारसी के मैदान से की प्रैक्टिस
ओलंपिक में हॉकी की पुरुष टीम में खेलने वाले डीएसपी विवेक सागर इटारसी तहसील के छोटे से गांव चांदौन के रहने वाले हैं। विवेक ने हॉकी की शुरुआत इटारसी के हॉकी मैदान से की थी। हॉकी के सीनियर खिलाड़ी, कोच स्वर्गीय दीपक जेम्स, स्थानीय कोच कन्हैया गुरयानी सहित सीनियर्स के मार्गदर्शन में हॉकी खेलना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने के बाद विवेक बने डीएसपी
टोक्यो ओलिंपिक में 41 सालों के लंबे इंतजार के बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने पांच अगस्त 2021 को भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रचा था। भारतीय टीम ने जर्मनी को हराकर टोक्यो 2020 में कांस्य पदक जीता, जिसके बाद देश भर में खुशियां मनाई गई थी। मप्र के बेटे विवेक सागर को मप्र सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में उन्हें डीएसपी बनाने की घोषणा की थी, जिसके बाद हॉकी खिलाड़ी विवेक डीएसपी विवेक सागर के रूप में पहचाने जाने लगे हैं।

विवेक हॉकी की ओलंपिक टीम में चुने जाने से पहले कई बड़ी प्रतियोगिताओं में भारतीय टीम का हिस्सा रह चुके हैं। विवेक सागर इंडियन जूनियर हॉकी टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। यूथ ओलिंपिक गेम 5 ए साइड टूर्नामेंट में भारतीय दल के कप्तान के रूप में सिल्वर मेडल, चैंपियंस ट्रॉफी नीदरलैंड में सिल्वर मेडल, एशियन गेम्स 2018 जकार्ता में ब्रॉन्ज मेडल आदि अंतर्राष्ट्रीय खेलों में पुरस्कार प्राप्त कर चुके हैं।


विवेक को एफआईएच राइजिंग स्टार अवॉर्ड 2019 एवं एमपी शासन के द्वारा एकलव्य अवार्ड 2018 से भी नवाजा जा चुका है। विवेक को 'यूथ-ओलंपिक' में 'बेस्ट-स्कोरर' और 'फाइनल सीरीज भुवनेश्वर' में 'बेस्ट जूनियर प्लेयर अवॉर्ड' से भी सम्मानित किया जा चुका है। अब तक 62 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed