सत्ता का संग्राम: अमर उजाला पहुंचा नर्मदापुरम, महिलाओं ने चर्चा में कहा- महिला सुरक्षा पर और काम हो
MP Election 2023: चुनावी मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने के लिए अमर उजाला पहुंच गया है मध्यप्रदेश के महिला मतदाताओं के बीच। जहां शनिवार को नर्मदापुरम में 'सत्ता का संग्राम' हुआ, जिसमें महिला वोटरों ने कई मुद्दों पर अपनी रखी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। चुनाव से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेश भर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। आज हमारा कारवां नर्मदापुरम पहुंचा है। जहां हमने महिला वोटरों से बात कर उनके मूल मुद्दों को जानने की कोशिश की।
इस दौरान प्रज्ञा पालीवाल ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर जो चर्चाएं चल रही है लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना, इस तरह की कई योजनाएं है जो जमीन से जुड़ी हुई है, उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी बात ये है कि ये राशि महिलाओं के खाते में आई है। ये योजनाएं जमीनी स्तर पर महिलाओं को मिली है।
महिलओं की भागीदारी को सुनिश्चित करें
इसी कड़ी में वंदना शर्मा ने अपनी बात को रखते हुए कहा कि अभी के समय में प्रदेश में महिलाओं को काफी सारी सुविधाएं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जिसे भी चुने, उसे इस आधार पर चुने कि हर फील्ड में महिलओं की भागीदारी को सुनिश्चित करें। जिससे कि खुद महिलाएं और मजबूत बन सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा पर और काम हो।
महिलाएं काफी ज्यादा खुश
इधर, एक और महिला चंचल राज ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि शिवराज सरकार में महिलाओं को काफी सुविधा मिली है, उन्होंने कहा कि इस सरकार में महिलाओं को हर योजना का लाभ मिला है।
इसके साथ ही निर्मला राय ने अपनी बात रखते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जो योजनाएं चलाई जा रही है। उसका असर सीधे तौर पर देखा जा सकता है कि महिलाओं को काफी सहूलियत मिली है। महिलाएं काफी ज्यादा खुश है।
