फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News ›   MP Lok Sabha Chunav 2024 Key Highlights from PM Narendra Modi Meeting Attack On Congress in Hoshangabad

Lok Sabha Polls: विपक्षी गठबंधन पर जमकर बरसे PM मोदी, शाही परिवार के शहजादे को बताया जादूगर; पढ़ें बड़ी बातें

Sun, 14 Apr 2024 03:38 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 14 Apr 2024 03:38 PM IST
सार

PM Narendra Modi: होशंगाबाद में सभा करने आए पीएम मोदी ने INDI गठबंधन पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा- गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना तो कांग्रेस अफवाह फैलाने लगी कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में आ गया। शाही परिवार धमकी दे रहा है कि मोदी प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Chunav 2024 Key Highlights from PM Narendra Modi Meeting Attack On Congress in Hoshangabad
मप्र के पिपरिया में पीएम मोदी की सभा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मध्य प्रदेश के दौरे पर रहे। उन्होंने होशंगाबाद जिले की नर्मदापुरम लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में पिपरिया में सभा की। मां नर्मदा के जयघोष से भाषण की शुरुआत करने के बाद मोदी ने इंडी गठबंधन, कांग्रेस, राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं पर जमकर हमला बोला। पीएम ने कांग्रेस पर बाबा साहब अंबेडकर का अपमान करने का आरोप लगाया। एक झटके में गरीबी दूर करने वाले बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी को शहजादा और जादूगर भी कहा। साथ ही इंडी गठबंधन के घोषणा पत्र को खतरनाक बता दिया। पढ़िए, मोदी के भाषण की बड़ी बातें..?

विज्ञापन


देश के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही
पीएम मोदी ने कहा- अभी ज्यादा दिन नहीं हुए हैं, जब मध्य प्रदेश ने पूरे देश को चौंका दिया था और होशंगाबाद ने तो कमाल कर दिया था। यहां से जो लहर उठी थी, वो लहर पूरे देश में फैल चुकी है। आज देश के कोने-कोने से एक ही आवाज आ रही है- फिर एक बार मोदी सरकार। आज संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर की जन्मजयंती है। उनकी जन्मस्थली महू यहां से ज्यादा दूर नहीं है। महू में उनका घर हो या देश-विदेश में वे जहां भी रहे, उन स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित करने का सौभाग्य भाजपा सरकार को मिला है।
विज्ञापन


गरीब मां का बेटा सेवा का आशीर्वाद मांग रहा
संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर को जो सम्मान कांग्रेस ने कभी नहीं दिया, वो सम्मान करने का सौभाग्य हमें मिला है। कांग्रेस जैसी पार्टियों ने हमेशा बाबा साहेब को अपमानित करने का ही काम किया है। बाबा साहेब ने जो संविधान बनाया है, उसके कारण ही आज गरीब मां का ये बेटा (मोदी) आपसे तीसरी बार सेवा करने का आशीर्वाद मांग रहा है। ये बाबा साहेब का संविधान है, जिसके कारण आज देश की राष्ट्रपति एक आदिवासी परिवार की बेटी है। जिस समाज को सबसे अंत में पूछा गया, जिसको वंचित रखा गया, उस समाज की बेटी आज देश की राष्ट्रपति के रूप में पहली नागरिक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबा साहेब के योगदान को नई पहचान दी
हमने बाबा साहेब को सिर्फ विचारों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि आधुनिक भारत में उनके योगदान को नई पहचान दी है। आप मोबाइल फोन से जो डिजिटल पेमेंट करते हैं, उस डिजिटल पेमेंट योजना का नाम भीम यूपीआई (BHIM UPI) है, ये नाम हमने बाबा साहेब के नाम पर ही रखा है। कांग्रेस ने आदिवासी समाज के योगदान को कभी भी स्वीकार नहीं किया। भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिवस को 'राष्ट्रीय जनजातीय गौरव दिवस' के रूप में घोषित करने का सौभाग्य भी भाजपा सरकार को मिला है।

कांग्रेस ने अपना महिला मंडन करवाया
आजादी के बाद अनेक दशक तक कांग्रेस के एक ही परिवार ने सीधे या रिमोट कंट्रोल से सरकार चलाई है। इसी परिवार ने देश में आपातकाल लगाया था। कांग्रेस देशभर में लोकतांत्रिक सरकारों को जब मर्जी आई, तब गिरा देती थी। कांग्रेस ने इतिहास को अपने हिसाब से तोड़ा-मरोड़ा और लिखवाया। इन्होंने खुद का ही महिमामंडन करवाया। 

कांग्रेस की जलन उन्हें जला देगी
कांग्रेस की मानें तो तब लोकतंत्र ठीक चल रहा था, फल-फूल रहा था। लेकिन, जैसे ही गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना तो कांग्रेस अफवाह फैलाने लगी कि संविधान और लोकतंत्र खतरे में आ गया। अब तो कांग्रेस का शाही परिवार धमकी दे रहा है कि मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बना तो देश में आग लग जाएगी। आग देश में नहीं, बल्कि आग और जलन उनके दिलों में लगी है। ये जलन उनके दिल और दिमाग में ऐसे भरी पड़ी है कि वो उनको अंदर से जला रही है। कांग्रेस के लोग 10 साल से सत्ता से बाहर हैं। 10 साल में ऐसे छटपटा रहे हैं कि जैसे उनका और उनकी भावी पीढ़ियों का सबकुछ लूट गया हो। कांग्रेस वाले अगर यही कारनामें करते रहेंगे और उनका तौर-तरीका यही रहेगा, तो ये जलन उनको इतना जला देगी कि देश उनको आगे कभी मौका नहीं देगा।

भारत से परमाणु हथियार खत्म कर देंगे
आज भाजपा भारत की सेवा में इसलिए लगी है, जिससे भारत मजबूत और सशक्त बनें। क्या एक स्थिर, कमजोर, भ्रष्ट और स्वार्थी नेताओं का इंडी गठबंधन देश को मजबूत बना सकता है? इंडी गठबंधन के दलों के घोषणा पत्र में एक से बढ़कर एक खतरनाक वादे हैं। उनके एक साथी के घोषणा पत्र की एक एक लाइन ऐसी है, जो देश को आर्थिक रूप से दिवालिया बना सकती है। उनके एक साथी का घोषणा पत्र कहता है कि भारत से परमाणु हथियार खत्म कर देंगे। ऐसा करके ये किसे मजबूत बनाने की बात कर रहे हैं।  

MP Lok Sabha Chunav 2024 Key Highlights from PM Narendra Modi Meeting Attack On Congress in Hoshangabad
पीएम मोदी को सुनने आए लोग। - फोटो : @BJP4MP

भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी  
पीएम मोदी ने कहा कि अभी थोड़ी देर पहले ही दिल्ली में मुझे भाजपा का संकल्प पत्र देश की जनता के चरणों में रखने का सौभाग्य मिला। मैंने वहां मोदी की गारंटी के बारे में विस्तार से बताया है। भाजपा का संकल्प पत्र मोदी की गारंटी के रूप में आपके सामने है। गांव हो या शहर, सरकार हर गरीब का पक्के घर का सपना पूरा करेगी, ये मोदी की गारंटी है। आने वाले समय में 3 करोड़ नए घर बनाने का संकल्प हमने लिया है। दिव्यांग साथियों को भी आवास योजना का लाभ मिलेगा।

शहजादे एक झटके में गरीबी हटाने की बात कह रहे
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के शहजादे (राहुल गांधी) ने हाल ही में घोषणा की। उन्होंने कहा कि एक झटके में देश की गरीबी हटा दूंगा। अरे, यह शाही जादूगर अब तक कहा छिपा था। 50 साल पहले इनकी दादी ने गरीबी हटाने की घोषणा की थी। 2014 से पहले दस साल पहले ये लोग रिमोट से सरकार चलाई और अब कह रहे हैं कि एक झटके में गरीबी हटाने का मंत्र मिल गया है। ये मंत्र लाए कहां, क्या बोल रहे, इन पर कोई भरोसा करेगा क्या? ऐसे दावे करते हैं, तभी ये देश भर में हंसी के पात्र बने हुए हैं।

आपका सपना ही मोदी का संकल्प है
भाजपा भारत की सेवा में लगी है ताकि भारत सशक्त बने। वहीं, हताश कांग्रेस ऐसी घोषणाएं कर रही है, जो खुद कांग्रेस के नेताओं को ही समझ नहीं आ रही। जो विपक्षी पार्टियां खुद को मजबूत नहीं बना सकती, वो देश को क्या मजबूत बनाएगी। 
साथियों, मोदी का कोई सपना नहीं है, आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। मैं आप सभी के लिए पैदा हुआ है। पूरा भारत ही मोदी का परिवार है। इसलिए लगातार देश में विकास कार्य किए जा रहे हैं। विकास की ये रफ्तार इसी तरह जारी रहे, इसके लिए हमाारे दर्शन सिंह को जीतकर भेजिए। मुझे पूरा भरोसा है, आप जिता देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed