{"_id":"675a6d2bb1b8f4241f05ca57","slug":"mp-news-narmadapuram-youth-stripped-and-beaten-for-money-transaction-case-filed-against-four-accused-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: युवक को निर्वस्त्र कर पीटा, रुपयों के लेनदेन में लात, बेल्ट-चप्पल से की मारपीट, चार आरोपियों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: युवक को निर्वस्त्र कर पीटा, रुपयों के लेनदेन में लात, बेल्ट-चप्पल से की मारपीट, चार आरोपियों पर केस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 12 Dec 2024 10:27 AM IST
विज्ञापन
सार
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि चार युवक करण सिंह की बर्बरतापूर्वक पिटाई कर रहे हैं। पीड़ित बार-बार माफी की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी बिना रुके उसे पीटते रहे।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
विस्तार
नर्मदापुरम में बीते 19 नवंबर को रसूलिया निवासी करण सिंह तोमर को तीन युवक मोटरसाइकिल पर बैठाकर ग्राम पतलाई के एक खेत में ले गए। जहां, तीनों ने पैसे के लेनदेन को लेकर युवक को तालिबानी सजा दी और बेरहमी से मारपीट की। उन्होंने करण को निर्वस्त्र कर बेल्ट, लात और चप्पलों से पीटा। पीड़ित करण सिंह की शिकायत पर देहात थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
Trending Videos
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि चार युवक करण सिंह की बर्बरतापूर्वक पिटाई कर रहे हैं। पीड़ित बार-बार माफी की गुहार लगाता रहा, लेकिन आरोपी बिना रुके उसे पीटते रहे। वीडियो सामने आने के बाद मामले ने तूल पकड़ा। पीड़ित करण की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राघव गोस्वामी, हरिओम गोस्वामी और रितिक गोस्वामी के खिलाफ गालियां देकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। पुलिस ने वीडियो को भी जांच का हिस्सा बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गिरफ्तारी के प्रयास जारी
पुलिस ने कहा है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। मामले की जांच के बाद दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कमेंट
कमेंट X