{"_id":"664359bda17fb772ec0994ed","slug":"mp-news-such-procession-took-place-in-narmadapuram-that-people-could-not-take-their-eyes-off-it-watch-video-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: नर्मदापुरम में ऐसी बारात निकली कि नजर नहीं हटा पाए लोग, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: नर्मदापुरम में ऐसी बारात निकली कि नजर नहीं हटा पाए लोग, देखें वीडियो
Tue, 14 May 2024 06:02 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 14 May 2024 06:02 PM IST
सार
धूमधाम से शादी करना भारत की संस्कृति का हिस्सा है। अपने जीवन की सबसे बड़ी खुशी में लोग कोशिश करते हैं कि अपने सभी परिचितों को बुलाएं और ऐसी शादी करें, जो कई साल तक याद रखी जाए। कुछ नया करने की इसी तलब ने नर्मदापुरम में एक दूल्हे को चर्चा में ला दिया।
विज्ञापन
अनोखी बारात
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नर्मदापुरम जिले की इटारसी तहसील से 15 किलोमीटर दूर विस्थापित गांव नया माना में रविवार को एक अनोखा विवाह देखने को मिला। जहां दूल्हा सजी-धजी बैलगाड़ी पर सवार होकर अपनी जीवनसंगी के घर बारात लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
घोड़ी या गाड़ी पर नहीं, इस अनोखे अंदाज में बारात लेकर आया दूल्हा, जहां से निकला देखते रहे लोग...#NarmadapuramNews#NarmadapuramBaraatViralVideo#MPBaraatViralVideo#MPNews pic.twitter.com/mKtZAo3VcJ
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) May 14, 2024
विज्ञापन
आदिवासी सांस्कृतिक रीति-रिवाज पारंपरिक प्रथा आज भी ग्रामीण क्षेत्र में जीवित है। इसी प्रथा को जिंदा रखते हुए आदिवासी समाज द्वारा बैलगाड़ी को सजा कर बारात निकालते हैं। इस तरह की बैलगाड़ी से बारात लगने की जानकारी लगने पर आसपास के गांव के लोग बारात को देखने बड़ी संख्या में पहुंचे।
विज्ञापन
बैलगाड़ी को पूरी तरह सजाया गया था। साथ ही बैलों को भी खूबसूरत तैयार किया गया था। वहीं, बारात में आदिवासी अपनी परंपरा अनुसार जमकर झूमे और नाचे। दूल्हा आनंद भल्लावी ने बताया कि उसकी स्वयं की इच्छा थी कि जब भी उसकी शादी होगी, वह आजकल के दिखावों से परे अपनी बारात पुरानी रीति-रिवाज की तरह सजी सवंरी बैलगाड़ी से निकालेगा।
