सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narmadapuram News ›   Narmada Jayanti 2026 Festival Begins in Narmadanchal, Aarti and Abhishek, CM Mohan Yadav to Attend

Narmada Jayanti: नर्मदांचल में आस्था का महाकुंभ, जल मंच से होगा मां नर्मदा का अभिषेक, शामिल होंगे मुख्यमंत्री

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Sat, 24 Jan 2026 01:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Narmada Jayanti Festival 2026: नर्मदांचल में दो दिवसीय नर्मदा जयंती महोत्सव का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। रविवार शाम सेठानी घाट पर जल मंच से मां नर्मदा का भव्य अभिषेक होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित लाखों श्रद्धालु शामिल होंगे। 

Narmada Jayanti 2026 Festival Begins in Narmadanchal, Aarti and Abhishek, CM Mohan Yadav to Attend
मां नर्मदा की आरती करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नर्मदांचल के लोकोत्सव नर्मदा जयंती महोत्सव का शुभारंभ शनिवार सुबह मंगलाचरण के साथ हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रविवार शाम जल मंच से मां नर्मदा का भव्य अभिषेक पूजन होगा, जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। 

Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन

आज जयंती समारोह के अंतर्गत मां नर्मदा का पूजन-अभिषेक किया गया। वहीं, कल दोपहर से सेठानी घाट पर मां नर्मदा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम शाम 6 बजे से प्रारंभ होगा, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित लगभग एक लाख श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। इस अवसर पर मां नर्मदा की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी तथा जल मंच से अभिषेक किया जाएगा। श्रद्धालु मां नर्मदा के पुण्य सलिल में लाखों दीप प्रवाहित कर जन्मोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे।



नर्मदा नगरी में पुण्य सलिला मां नर्मदा का दो दिवसीय जन्मोत्सव आज नित्य नर्मदा आरती समिति एवं नर्मदा महोत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा मां नर्मदा का पूजन-अभिषेक एवं महाआरती श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। सेठानी घाट पर स्कूली बच्चों के लिए रंगोली, चित्रकला, मेहंदी पेंटिंग सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया।



मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सेठानी घाट पर कलेक्टर सोनिया मीना और पुलिस अधीक्षक साईं कृष्णा एस. थोटा ने तैयारियों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री कल शाम नर्मदा जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। इस दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक प्रबंधों के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed