फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rampaging fire at midnight Narmadapuram sparks panic five kiosks reduced to ashes,causing losses worth lakhs

Fire News: नर्मदापुरम में आधी रात अग्निकांड, पांच गुमठियां और ठेले खाक; लाखों के नुकसान की आशंका

Sun, 16 Aug 2026 09:16 AM IST
नर्मदापुरम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम Published by: नर्मदापुरम ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 09:16 AM IST
सार

नर्मदापुरम के सातरास्ता इलाके में रात करीब डेढ़ बजे पांच गुमठियों और ठेलों में भीषण आग लग गई। कई दमकलों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पास के पेट्रोल पंप से बड़ा हादसा टल गया। शॉर्ट सर्किट की आशंका है।

विज्ञापन
Rampaging fire at midnight  Narmadapuram sparks panic five kiosks reduced to ashes,causing losses worth lakhs
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नर्मदापुरम के सातरास्ता इलाके में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे पुरानी तहसील के पास नगर पालिका की पीली गुमठियों और ठेलों में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब पांच गुमठियां व ठेले इसकी चपेट में आ गए। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही नर्मदापुरम नगर पालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग की गंभीरता को देखते हुए इटारसी और एसपीएम से भी फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलवाई गईं। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप होने के कारण आग के फैलने का खतरा बना हुआ था। स्थिति को देखते हुए पेट्रोल पंप की ओर से भी अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया।

विज्ञापन


पढ़ें: राजधानी में कमर्शियल सिलिंडरों की कालाबाजारी का खुलासा, 128 सिलिंडर से लदे दो वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन

आग को आसपास फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर बिजली सप्लाई बंद कराई गई। गुमठियों के अंदर तक आग फैल जाने के कारण दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग बुझाने के लिए जेसीबी की मदद से शटर और जले हुए हिस्सों को तोड़कर रास्ता बनाया गया। इसके बाद अंदर धधक रही आग पर पानी की बौछार की गई। कई टीमों के संयुक्त प्रयास से आखिरकार आग पर काबू पा लिया गया।

आग शांत होने के बाद मौके पर तबाही का मंजर सामने आया। करीब पांच गुमठियां और ठेले पूरी तरह जलकर राख हो गए। इनमें रखा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। अग्निकांड में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि नुकसान की वास्तविक राशि का आकलन अभी किया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। पुलिस और संबंधित विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। राहत की बात यह रही कि समय रहते दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग पर काबू पा लिया गया। इससे पेट्रोल पंप समेत आसपास के इलाके को बड़े हादसे की चपेट में आने से बचा लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed