सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Narsinghpur News ›   MP News: Final farewell given to brave son Inspector Ashish Sharma, martyred in Naxalite encounter

MP News: राजकीय सम्मान के साथ हुई शहीद आशीष शर्मा की अंत्येष्टि, सीएम बोले-शहादत पर पूरे प्रदेश को गर्व

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Nov 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
सार

नरसिंहपुर के बोहानी गांव में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हॉक फोर्स इंस्पेक्टर आशीष शर्मा का पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार हुआ। मुख्यमंत्री मोहन यादव, मंत्रियों व नेताओं ने श्रद्धांजलि दी। शहीद के भाई को सरकारी नौकरी, सम्मान निधि देने की घोषणा। हजारों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी।

MP News: Final farewell given to brave son Inspector Ashish Sharma, martyred in Naxalite encounter
नरसिंहपुर में शहीद आशीष शर्मा का अंतिम संस्काल किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नक्सली मुठभेड़ में शहीद बालाघाट में हॉक फोर्स के इंस्पेक्टर आशीष शर्मा को उनके गृह ग्राम नरसिंहपुर जिले के बोहानी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शर्मा के अंत्येष्टि कार्यक्रम में पहुंचे और शहीद की पार्थिक देह पर पुष्प-चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पार्थिव देह को कांधा भी दिया।सीएम ने इस मौके पर कहा कि इंस्पेक्टर आशीष शर्मा ने नक्सल विरोधी अभियान में अदम्य साहस का परिचय देते हुए कर्तव्य पथ पर सर्वोच्च बलिदान दिया है। परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि आशीष शर्मा की शहादत पर प्रदेश को गर्व है।
Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शहीद के परिवार को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि प्रदान की जाएगी। साथ ही, बोहानी गांव में शहीद आशीष शर्मा के नाम से एक पार्क और स्टेडियम भी विकसित किया जाएगा, ताकि भावी पीढ़ियों को राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा मिलती रहे और उनकी स्मृति अक्षुण्ण बनी रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद आशीष शर्मा के छोटे भाई को शासकीय नियमों में शिथिलता बरतते हुए सब-इंस्पेक्टर के पद पर नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निर्णय परिवार को संबल देने और शहीद के अदम्य साहस को सदैव याद रखने और आमजन में राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित करने के योगदान को सम्मान देने के उद्देश्य से लिया गया है।

ये भी पढ़ें-अलफलाह यूनिवर्सिटी के कर्ताधर्ता जवाद का मकान होगा जमींदोज, महू परिषद ने दिया नोटिस

बोहानी शोक में डूबा
इससे पहले गुरुवार सुबह शहीद आशीष शर्मा की पार्थिव देह बालाघाट से बोहानी ग्राम लाई गई। जिले की सीमा सिवनी खापा में कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजरते समय जगह-जगह बड़ी संख्या में नागरिकों ने सड़क किनारे खड़े होकर नम आंखों से अंतिम दर्शन किए। गृह ग्राम बोहानी पहुंचने पर ग्रामवासियों ने अपने लाल का अश्रुपूर्ण स्वागत किया। घर से लेकर राघव नगर ग्राउंड तक अंतिम यात्रा भारी भीड़ के बीच निकाली गई। शहीद को राजकीय सम्मान सहित गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। राघव नगर ग्राउंड में पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हुआ।

अंतिम विदाई में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अलावा कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और राव उदय प्रताप सिंह, स्थानीय विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, गोटेगांव विधायक महेंद्र नागेश, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व विधायक संजय शर्मा सहित आईजी कैलाश मकवाना व जिला अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed