{"_id":"6a7552d12831baf25607c7d8","slug":"accused-commits-heinous-act-against-girl-then-murders-her-police-make-arrest-crime-news-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narsinghpur: स्कूल गई आठ वर्षीय बच्ची का जंगल में मिला शव, हैवानियत के बाद आरोपी ने की थी हत्या; हुआ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narsinghpur: स्कूल गई आठ वर्षीय बच्ची का जंगल में मिला शव, हैवानियत के बाद आरोपी ने की थी हत्या; हुआ गिरफ्तार
Fri, 07 Aug 2026 09:06 AM IST
नरसिंहपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
Published by: नरसिंहपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 09:06 AM IST
सार
नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है। बच्ची पांच अगस्त को स्कूल जाने के बाद लापता हो गई थी, जबकि उसका शव देर रात जंगल में मिला था।
विज्ञापन
जांच के दौरान घटना स्थल पर मौजूद पुलिस की टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नरसिंहपुर के गोटेगांव थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या की वारदात ने पूरे जिले को झकझोर दिया है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली बच्ची पांच अगस्त को स्कूल जाने के बाद लापता हो गई थी। देर रात पुलिस और ग्रामीणों की तलाश के दौरान उसका शव गांव के समीप जंगल में मिला। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने गांव के ही एक युवक को गिरफ्तार किया है।
नौ विशेष टीमों का गठन किया गया था
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने गुरुवार को बताया कि बच्ची के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल नौ विशेष टीमों का गठन कर उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान मिले तकनीकी और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदेह गांव के ही एक युवक पर गया। पूछताछ और उसके मोबाइल की जांच में महत्वपूर्ण साक्ष्य मिलने के बाद उसे हिरासत में लिया गया।
आरोपी जंगल से फरार हो गया
पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्ची को मोटरसाइकिल से घने जंगल में ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद गला घोंटकर हत्या करने का प्रयास किया। पानी में मुंह के बल दबाकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी जंगल से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी गांव में मकानों में टाइल्स लगाने का काम करता है। उसकी शादी हो चुकी है। उसकी पत्नी गर्भवती होने के कारण इन दिनों मायके में रह रही है। घटना वाले दिन ठेकेदार की छुट्टी होने से वह काम पर नहीं गया था।
विज्ञापन
पुलिस ने किया गिरफ्तार
रातभर चले सर्च ऑपरेशन में पुलिस की नौ टीमों और ग्रामीणों ने जंगल में तलाश की, जिसके दौरान बच्ची का शव बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को जंगल से उस समय गिरफ्तार किया, जब वह मोटरसाइकिल से भागने का प्रयास कर रहा था। इस दौरान उसे चोट भी आई।
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: सौरभ शर्मा को हाईकोर्ट से राहत, 18 माह बाद मिली जमानत; हर सुनवाई में रहना होगा मौजूद
पुलिस अब घटनास्थल का रीक्रिएशन कराएगी। वैज्ञानिक एवं फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना ने बताया कि मामले में मजबूत साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और फास्ट ट्रैक कोर्ट में शीघ्र सुनवाई कराकर आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस हृदयविदारक घटना के बाद शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस का कहना है कि विवेचना तेजी से पूरी कर जल्द ही न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया जाएगा।