{"_id":"63c13a587ee19a4cd2132455","slug":"narsinghpur-four-year-old-girl-molested-in-school-principal-s-driver-arrested-2023-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narsinghpur: चार साल की बच्ची के साथ स्कूल में छेड़छाड़, प्रिंसिपल का ड्राइवर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narsinghpur: चार साल की बच्ची के साथ स्कूल में छेड़छाड़, प्रिंसिपल का ड्राइवर गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नरसिंहपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 13 Jan 2023 04:32 PM IST
विज्ञापन
सार
नरसिंहपुर जिले में चार साल की बच्ची के साथ स्कूल में छेड़छाड़ की गई। आरोपी व्यक्ति स्कूल के प्रिंसिपल का ड्राइवर है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
नरसिंहपुर में चार साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
विस्तार
नरसिंहपुर जिले के कोतवाली थानान्तर्गत स्कूल में चार साल की बच्ची के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी व्यक्ति स्कूल के प्रिंसिपल का ड्राइवर है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
एसडीओपी नरसिंहपुर राजेश्वरी कौरव से प्राप्त जानकारी के अनुसार एससी वर्ग की चार वर्षीय बच्ची कोतवाली थाना इलाके में आने वाला श्री नरसिंह पब्लिक स्कूल में पढ़ती थी। बुधवार को स्कूल में प्रिंसिपल के ड्राइवर ने बाथरूम में उसके साथ गलत हरकत की थी। इसकी शिकायत गुरुवार को परिजनों द्वारा थाने में दर्ज करवाई गई थी। जिसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरा की फुटेज बरामद करते हुए मेडिकल जांच के लिए भिजवा दिया था।
मेडिकल जांच में बच्ची के साथ किसी प्रकार की गलत हरकत नहीं किया जाना बताया गया है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में भी ऐसी कोई हरकत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस ने 48 वर्षीय आरोपी महेन्द्र नेता के खिलाफ धारा 354 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में पेश कर दिया गया है। प्रकरण की विवेचना जारी है। विवेचना में साक्ष्य के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X