सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Neemuch News: Digvijay Singh said- Crores of rupees are being wasted on Global Investors Summit

Neemuch News: दिग्विजय सिंह का सरकार पर हमला, बोले- ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर फूंके जा रहे करोड़ों रुपये

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: नीमच ब्यूरो Updated Sat, 22 Feb 2025 09:45 AM IST
विज्ञापन
Neemuch News: Digvijay Singh said- Crores of rupees are being wasted on Global Investors Summit
दिग्विजय सिंह के नीमच आगमन पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह शुक्रवार को नीमच पहुंचे। यहां जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में भोपाल में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट पर आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला।
Trending Videos


मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद शुक्रवार को नीमच पहुंचे। यहां जिला कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में आयोजित कार्यकर्ताओं सम्मेलन के कार्यकर्ताओं से चर्चा की और पार्टी हित में कार्य करने के निर्देश दिए। कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद दिग्विजय सिंह ने पत्रकारों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट को लेकर कई सवाल उठाए। दिग्विजय ने कहा कि गोलबाल इंवेस्टर समिट के नाम पर प्रदेश सरकार करोड़ों रुपये बर्बाद कर रही है। यह केवल अधिकारियों और पूंजीपतियों के बीच संपर्क बनाने का जरिया है, जिसका फायदा भाजपा के लोग उठाते हैं। दिग्विजय सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में साइन हुए एमओयू का हिसाब मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों के मुद्दे पर बोलते हुए दिग्विजय ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार है। भाजपा सरकार में किसानों द्वारा खून पसीना बहाकर उगाई जा रही सोयाबीन के दाम घट रहे हैं। तेल के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने काले धन को वापस लाने के मोदी के वादे और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों का भी मुद्दा उठाया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौरसिया, पूर्व विधायक डॉ. संपत स्वरूप जाजू समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके बाद दिग्विजय मनासा में पूर्व राज्यसभा सांसद बालकवि बैरागी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मनासा रवाना हो गए। दिग्विजय सिंह नीमच-मंदसौर में चीता प्रोजेक्ट और खिमला प्रोजेक्ट से प्रभावित परिवारों से भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed