{"_id":"679f509ad7c68168fa0be6c6","slug":"lakhs-stolen-from-harkiyakhal-balaji-temple-incident-captured-on-cctv-neemuch-news-c-1-1-noi1351-2585284-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Neemuch News: हरकिया खाल बालाजी मंदिर में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neemuch News: हरकिया खाल बालाजी मंदिर में लाखों की चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
Published by: नीमच ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2025 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार
नीमच जिले के हरकिया खाल बालाजी मंदिर में दो चोरों ने चांदी की चरण पादुका, छत्र, मुकुट और दान पेटी चोरी कर ली। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई। सुबह पुजारी और ग्रामीणों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मंदिर में राजनेताओं की विशेष आस्था है, खासकर चुनाव के समय।
मंदिर में रखी दानपेटी को उठाकर बाहर की तरफ ले जाता चोर
विज्ञापन
विस्तार
नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र स्थित हरकिया खाल बालाजी मंदिर में बीती रात दो चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से बालाजी की चांदी की चरण पादुका सहित चांदी का छत्र तथा मुकुट सहित दान पेटी चोरी कर ले गए। चोरी की यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
Trending Videos
नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र स्थित हरकिया खाल बालाजी मंदिर में बीती रात दो बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर मंदिर का ताला तोड़कर रात करीब 1:45 पर मंदिर में घुसे और यहां से दो चांदी के छत्र, चरण पादुका और कई आभूषण चोरी कर ले गए। साथ ही मंदिर में रखी दान पेटी को भी मंदिर के बाहर ले जाकर तोड़कर दान पात्र की राशि पर भी हाथ साफ कर दिया। चारों ने दूसरी बार इस मंदिर को निशाना बनाया है। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार सुबह जब मंदिर पुजारी और ग्रामीण बालाजी के दर्शन करने पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी मिली। इसके बाद जीरन थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें चोर बाइक क्रमांक RJ 27 AG 9951 से आए और मंदिर का तोड़कर मंदिर के अंदर प्रवेश करते हुए नजर आ रहे हैं।
चुनाव के समय राजनेताओं का होता है आना जाना
नीमच के हरकिया खाल बालाजी मंदिर में राजनेताओं की विशेष आस्था है। चुनाव के समय कई दावेदार आते हैं और अपनी जीत के लिए पूजा अर्चना कर मन्नत मांगते हैं। यहां आने वालों में कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत, उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, सांसद सुधीर गुप्ता के नाम शामिल हैं जो परिवारजनों के साथ बालाजी के दर्शन के लिए आते रहते हैं।

मंदिर में रखी दानपेटी को उठाकर बाहर की तरफ ले जाता चोर

कमेंट
कमेंट X