Neemuch: पटाखे से लगी भीषण आग, जरा सी चिंगारी ने लिया विकराल रूप; पूरा मकान जलकर खाक
Neemuch: आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। संयोग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के नीमच शहर के मोची मोहल्ले में दीपावली के दिन सोमवार शाम करीब 7:30 बजे एक मकान में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। घर में लकड़ी का काफी सामान रखा हुआ था, जिससे आग तेजी से फैल गई।
पढे़ं; धन व सौभाग्य की देवी मां लक्ष्मी पूजन के लिए बाजार में दिखी रौनक, दीपक की रोशनी से जगमग हो रहे घर
आग लगते ही आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। संयोग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण असावधानीपूर्वक पटाखा जलाना बताया जा रहा है। पटाखे की एक चिंगारी मकान के अंदर पहुंच गई थी, जिससे आग भड़क उठी।

कमेंट
कमेंट X