फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Son of former MLA of Neemuch district arrested in chain snatching case in Gujarat

MP News: पूर्व विधायक का बेटा गुजरात में चेन स्नेचिंग करते गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बना लुटेरा,VIDEO

Fri, 31 Jan 2025 11:06 PM IST
नीमच ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: नीमच ब्यूरो Updated Fri, 31 Jan 2025 11:06 PM IST
सार

नीमच जिले के मनासा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक व वर्तमान भाजपा नेता के बेटे ने अहमदाबाद में गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। अहमदाबाद की घाटलोडिया पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Son of former MLA of Neemuch district arrested in chain snatching case in Gujarat
पूर्व विधायक का बेटा आरोपी प्रद्युम्न सिंह चंद्रावत

विस्तार

नीमच जिले के मनासा विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक व वर्तमान भाजपा नेता के बेटे ने अहमदाबाद में गर्लफ्रेंड के शौक पूरे करने के लिए चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया है। घटना 25 जनवरी की बताई जा रही है। अहमदाबाद की घाटलोडिया पुलिस ने आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


नीमच जिले की मनासा तहसील के पूर्व कांग्रेस विधायक एवं वर्तमान भाजपा नेता विजेंद्र सिंह चंद्रावत के बेटे प्रद्युम्न सिंह चंद्रावत को अहमदाबाद की घाटलोडिया थाना पुलिस ने बुजुर्ग महिला के गले से ढाई तोला वजनी सोने की चेन झपटने के मामले में गिरफ्तार किया है। घाटलोडिया थाना पुलिस के अनुसार 25 जनवरी को मेमनगर के राजवी टॉवर की रहने वाली 65 वर्षीय वसंतीबेन अय्यर के गले से ढाई तोला सोने की झपटने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।
विज्ञापन

 



मामला दर्ज होने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मौका मुआयना कर सीसीटीवी कैमरे चेक किए। सीसीटीवी में साफ दिख रहा है कि एक युवक महिला के पीछे से आता है और बुजुर्ग महिला वसंतीबाई अय्यर के गले से चेन झपटने की कोशिश करता है जिसके चलते महिला नीचे गिर जाती है और आरोपी महिला के गले से ढाई तोला वजनी सोने की चेन लेकर फरार हो जाता है। पुलिस वीडियो के आधार पर आरोपी प्रद्युम्न तक पहुंची और उससे सोने की चेन जब्त की।

घर से भागकर पहुंचा गुजरात
पुलिस पूछताछ में आरोपी प्रद्युम्न सिंह चंद्रावत ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के नीमच जिले की मनासा तहसील के गांव मालाहेड़ा का निवासी है। वह कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं वर्तमान भाजपा नेता विजेंद्र सिंह चंद्रावत निवासी मालाहेड़ा का बेटा है। विजेंद्र सिंह साल 2008 में मध्यप्रदेश के नीमच जिले के मनासा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे हैं। आरोपी प्रद्युम्न सिंह ने पुलिस को बताया कि वह घर से भागकर आया है और अहमदाबाद में 15 हज़ार रुपए महीने की नौकरी कर रहा था। इसी दौरान उसे एक लड़की से प्यार हो गया, लेकिन 15 हजार की सैलरी में वह गर्लफ्रेंड की जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहा था, जिसके चलते वह अपराध की ओर मुड़ गया।

 

 

पूर्व विधायक का बेटा आरोपी प्रद्युम्न सिंह चंद्रावत

पूर्व विधायक का बेटा आरोपी प्रद्युम्न सिंह चंद्रावत

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed