सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Theft at Harkiya Khal Balaji temple revealed, two accused arrested

Neemuch News: ‘भगवान’ को नहीं बख्शता था अंतर्राज्यीय चोर गिरोह, राजस्थान के दो बदमाश गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नीमच Published by: नीमच ब्यूरो Updated Fri, 07 Feb 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
सार

नीमच जिले के जीरन थाना क्षेत्र स्थित हरकिया खाल बालाजी मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने सलूंबर राजस्थान के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दानपेटी से चोरी गई राशि, चांदी के सामान जब्त किए हैं।

Theft at Harkiya Khal Balaji temple revealed, two accused arrested
आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया सामान
विज्ञापन

विस्तार

मध्यप्रदेश और राजस्थान में लंबे समय से सक्रिय अंतर्राज्यीय मंदिर चोर गिरोह का पर्दाफाश नीमच पुलिस ने कर दिया है। गैंग के सदस्य मंदिरों को इसलिए निशाना बनाते थे कि मौके पर पकड़ने का डर न रहे, रात्रि के समय में ही वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस तो ठीक वे भगवान से भी नहीं डरते थे। नीमच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया ने शुक्रवार को इस गिरोह का पर्दाफाश किया। बदमाश दूसरे राज्य राजस्थान के रहने वाले हैं। 

Trending Videos


गत 1 फरवरी की रात को चमत्कारिक हर्कियाखाल बालाजी मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जबकि अभी 4 फरार हैं। मूह-नीमच हाईवे फोरलेन से मात्र 3 किलोमीटर दूरी पर स्थित हर्कियाखाल बालाजी मंदिर में चोरों ने बालाजी प्रतिमां में सजे चांदी के आभूषण, खड़ाऊ सहित अन्य भगवान के आभूषण चोरी कर लिए थे। यह पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और इसी आधार पर पहुंच गैंग के सदस्यों तक पहुंच पाई। संदिग्ध खानुलाल मीणा एवं मोहन मीणा निवासी ग्राम माता सुला ज़िला सलुम्बर राजस्थान से पूछताछ की गई तो चोरी की वारदात को कबूला। इस वारदात में रोहित लबाना, लक्षमण मीणा, महेन्द्र मीणा एवं राजू मीणा भी साथ होने की बात कही। पुलिस इनकी तलाश कर रही है। मंदिर के दान पात्र में से चुराई गई राशि में से 11 हजार रुपये तथा दोनों आरोपियों की निशादेही से ग्राम दास का गुड़ा निवासी महेन्द्र मीणा एवं राजू मीणा के घर से मंदिर से चुराए गए चांदी के छत्र, खड़ाऊ, मुखोटा, गदा सहित चोरी गयी अन्य सामग्री जब्त की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्नाटक के राज्यपाल सहित कई हस्तियां दर्शन के लिए आती है
हर्कियाखाल बालाजी मंदिर चमत्कारिक मंदिर माना जाता है। हर साल कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गेहलोत दर्शन के लिए आते हैं। वहीं डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, पूर्व मंत्री हरदीपसिंह डंग सहित कई राजनेता, समाजसेवी मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। हाईप्रोफाइल भक्त आने को लेकर नीमच पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और एक सप्ताह के भीतर इस वारदात को ट्रेस कर लिया। अन्य वारदात के बारे में आरोपियों से पूछताछ जारी है।

आरोपियों के कब्जे से जप्त किया गया सामान

पुलिस ने आरोपियों को कब्जे में लिया

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed