सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   chhatarpur lpg cylinder shortage crowd at swaroop gas agency godown police security distribution

MP: छतरपुर में गैस के लिए जद्दोजहद: एजेंसी गोडाउन पर उमड़ी भीड़, पुलिस की मौजूदगी में बांटे जा रहे सिलिंडर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: Ashutosh Pratap Singh Updated Mon, 16 Mar 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
सार

छतरपुर शहर में रसोई गैस  सिलिंडरों की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। रविवार सुबह से ही गैस एजेंसियों के बाहर बड़ी संख्या में उपभोक्ता  सिलिंडर लेने के लिए कतारों में खड़े नजर आए। स्वरूप गैस एजेंसी के गोडाउन पर हालात ऐसे बने कि भारी भीड़ जुट गई और अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई। 

chhatarpur lpg cylinder shortage crowd at swaroop gas agency godown police security distribution
मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छतरपुर शहर में इन दिनों रसोई गैस  सिलिंडरों की कमी से लोगों की परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। गैस एजेंसियों पर  सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतारें लग रही हैं। रविवार सुबह से ही शहर की अलग-अलग गैस एजेंसियों के बाहर बड़ी संख्या में लोग  सिलिंडर लेने के लिए लाइन में खड़े दिखाई दिए। ताजा हालात शहर की स्वरूप गैस एजेंसी के गोडाउन के सामने देखने को मिले, जहां  सिलिंडर लेने के लिए भारी भीड़ जुट गई।
Trending Videos


सुबह से ही लोग अपने खाली  सिलिंडर लेकर एजेंसी के बाहर पहुंचने लगे और अपनी बारी का इंतजार करते रहे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि एजेंसी के बाहर लंबी कतार लग गई। लाइन में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और पुरुष सभी शामिल थे। कई लोग घंटों तक लाइन में खड़े रहकर  सिलिंडर मिलने का इंतजार करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सिलिंडरों की कतारें, उपभोक्ताओं की भीड़

एजेंसी के गोडाउन परिसर में  सिलिंडरों की लंबी कतारें लगी हुई थीं। उपभोक्ता अपने-अपने  सिलिंडर लेकर लाइन में खड़े दिखाई दिए। सुबह से ही सैकड़ों लोग  सिलिंडर लेने के लिए पहुंच गए थे। भीड़ बढ़ने के कारण एजेंसी परिसर में अव्यवस्था जैसी स्थिति बन गई।

ये भी पढ़ें: Ujjain News: बेटी के प्रेम विवाह से आहत पिता ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी दिल दहला देने वाली बात

पुलिस सुरक्षा में किया जा रहा वितरण

हालात बिगड़ते देख एजेंसी प्रबंधन ने पुलिस की मदद ली। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस की मौजूदगी में उपभोक्ताओं को  सिलिंडर वितरित किए जा रहे हैं, ताकि किसी तरह की धक्का-मुक्की या विवाद की स्थिति न बने। गैस  सिलिंडर की कमी के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें  सिलिंडर लेने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। कुछ लोग तो सुबह जल्दी आकर भी अपनी बारी आने का इंतजार करते रहे।

प्रशासन से की जल्द सप्लाई की मांग

शहर में लगातार बढ़ती गैस की मांग और सीमित आपूर्ति के कारण यह समस्या और गंभीर होती जा रही है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन और गैस एजेंसियों से जल्द पर्याप्त मात्रा में  सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed