सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Panna News ›   Homemade recipe in Panna proved costly Mother and two children hospitalized after drinking dhatura

पन्ना में देसी नुस्खा पड़ा भारी: कमर दर्द के इलाज में पिया धतूरे का काढ़ा, मां और दो बच्चे अस्पताल में भर्ती

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना Published by: पन्ना ब्यूरो Updated Thu, 05 Mar 2026 08:33 AM IST
विज्ञापन
सार

पन्ना में कमर दर्द से परेशान महिला ने धतूरा और स्थानीय जड़ी-बूटी का काढ़ा बनाकर खुद और दो बच्चों को पिला दिया। काढ़ा पीते ही तीनों की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने फूड पॉइजनिंग बताई।

Homemade recipe in Panna proved costly Mother and two children hospitalized after drinking dhatura
काढ़ा बना जहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कहते हैं, ‘नीम हकीम खतरा-ए-जान’ और पन्ना जिले में यह कहावत एक बार फिर सच साबित होती नजर आई। शरीर के दर्द से राहत पाने के लिए एक परिवार ने देसी नुस्खे पर भरोसा किया, लेकिन यह घरेलू इलाज उनके लिए जहर साबित हो गया। काढ़ा पीते ही मां और उसके दो बच्चों की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद तीनों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार पन्ना शहर निवासी 45 वर्षीय सावित्री बाई पिछले कई महीनों से हाथ-पैर और कमर दर्द से परेशान थीं। दर्द से राहत पाने के लिए उन्होंने किसी परिचित की सलाह पर धतूरा और ‘गरज’ नामक स्थानीय जड़ी-बूटी का काढ़ा तैयार किया। दोपहर के समय सावित्री बाई ने घर पर ही यह काढ़ा बनाया और खुद पीने के साथ-साथ अपने 22 वर्षीय बेटे शिवम आदिवासी और 24 वर्षीय बेटी रेखा आदिवासी को भी पिला दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

काढ़ा पीने के कुछ ही देर बाद तीनों को तेज चक्कर आने लगे और उल्टियां शुरू हो गईं। धीरे-धीरे शरीर सुन्न पड़ने लगा। अचानक तबीयत बिगड़ते देख परिवार में हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत तीनों को जिला अस्पताल पन्ना लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद इसे फूड पॉइजनिंग का मामला मानते हुए तत्काल उपचार शुरू किया।

डॉक्टरों के अनुसार धतूरा एक जहरीला पौधा होता है और इसका सेवन बिना चिकित्सकीय सलाह के करना बेहद खतरनाक हो सकता है। इसकी थोड़ी सी मात्रा भी शरीर पर गंभीर दुष्प्रभाव डाल सकती है। समय पर अस्पताल पहुंच जाने के कारण तीनों की जान बच गई। फिलहाल डॉक्टरों के मुताबिक तीनों की हालत स्थिर बताई जा रही है।


स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी घरेलू या देसी नुस्खे को अपनाना जोखिम भरा हो सकता है। लोगों को चाहिए कि किसी भी तरह की शारीरिक परेशानी होने पर योग्य चिकित्सक से ही इलाज कराएं और सुनी-सुनाई बातों या सोशल मीडिया पर फैल रहे नुस्खों पर भरोसा न करें।

डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि नीम हकीम या झाड़-फूंक के चक्कर में न पड़ें और सही समय पर योग्य डॉक्टर से उपचार कराएं, ताकि किसी भी तरह की गंभीर स्थिति से बचा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed