{"_id":"69b82477bcc5b577ec0dc29f","slug":"panna-gunour-lpg-cylinder-shortage-long-queues-at-gas-agency-police-deployed-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panna News: 5 दिन पहले बुकिंग, फिर भी नहीं मिला सिलिंडर, कई उपभोक्ता खाली हाथ लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panna News: 5 दिन पहले बुकिंग, फिर भी नहीं मिला सिलिंडर, कई उपभोक्ता खाली हाथ लौटे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पन्ना
Published by: पन्ना ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 09:11 PM IST
विज्ञापन
सार
पन्ना जिले के गुनौर क्षेत्र में एलपीजी गैस सिलिंडर की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। उपभोक्ताओं को गैस लेने के लिए सुबह से ही एजेंसी के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। कई लोगों ने 4 से 5 दिन पहले गैस बुक कराई थी, लेकिन फिर भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है।
लाइन में खड़े लोग
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
पन्ना जिले के गुनौर क्षेत्र में इन दिनों एलपीजी गैस सिलिंडर की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। हालात ऐसे बन गए हैं कि उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर लेने के लिए सुबह 7 बजे से ही गैस एजेंसी के बाहर लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। तपती धूप और भीषण गर्मी के बावजूद लोग घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर हैं। इसके बाद भी कई उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
5 दिन पहले बुक करने के बाद भी नहीं मिल रही गैस
स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस सिलिंडर की सप्लाई पिछले कई दिनों से प्रभावित है। उपभोक्ताओं के अनुसार उन्होंने 4 से 5 दिन पहले ही गैस बुक कर दी थी, लेकिन इसके बावजूद अब तक उन्हें सिलिंडर नहीं मिला है। जैसे ही गैस एजेंसी पर सिलिंडर आने की खबर मिलती है, बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच जाते हैं और एजेंसी के बाहर लंबी कतार लग जाती है।
स्थिति बिगड़ने पर मौके पर पहुंची पुलिस
गैस एजेंसी पर भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था की स्थिति भी बन गई। इसके बाद व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को मौके पर तैनात करना पड़ा। पुलिस की मौजूदगी में उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर वितरित किए जा रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की धक्का-मुक्की या विवाद की स्थिति न बने। गैस सिलिंडर के लिए लगी कतारों में कई महिलाएं और बुजुर्ग भी घंटों खड़े दिखाई दिए। उपभोक्ताओं का कहना है कि सिलिंडर नहीं मिलने से घरों में खाना बनाने की समस्या खड़ी हो गई है। कुछ लोगों को मजबूरी में लकड़ी और चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है।
लोगों की नाराजगी, प्रशासन से की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन और गैस एजेंसी से मांग की है कि जल्द से जल्द गैस सिलिंडर की नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। लोगों का कहना है कि अगर समय पर सिलिंडर की आपूर्ति हो तो इस तरह की लंबी कतारें और अव्यवस्था की स्थिति नहीं बनेगी। फिलहाल गुनौर थाना क्षेत्र में पुलिस की निगरानी में गैस सिलिंडर का वितरण किया जा रहा है। हालांकि जब तक गैस की सप्लाई सामान्य नहीं होती, तब तक उपभोक्ताओं की परेशानी कम होती नजर नहीं आ रही है।
प्रशासन की अपील
प्रशासन ने दो दिन पहले ही प्रेस नोट जारी कर बताया था कि जिले में किसी भी प्रकार की एलपीजी गैस की कमी नहीं है। लेकिन इसके बावजूद पन्ना जिले के गुनौर में लगातार गैस की किल्लत सामने आ रही है। लोगों का कहना है कि उन्हें सुबह से अपने सभी काम छोड़कर गैस सिलिंडर के लिए लाइन में लगना पड़ रहा है और एक सिलिंडर के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X