फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Pyre tampered with at Ujjain Chakratirth cremation ground Aghori seen consuming remains case registered.

एमपी: उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान में चिता से छेड़छाड़, शव के अंश का सेवन करते दिखा अघोरी; मामला दर्ज

Tue, 01 Sep 2026 06:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 01 Sep 2026 06:02 PM IST
सार

उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कथित अघोरी साधु चिता के पास तलवार लहराते और शव के अंश का सेवन करते दिख रहा है। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की।

 

विज्ञापन
Pyre tampered with at Ujjain Chakratirth cremation ground Aghori seen consuming remains case registered.
अघोरी के खिलाफ पुलिस ने तेज की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां चिता पर रखे अधजले शव के साथ कथित अघोरी साधु द्वारा आपत्तिजनक कृत्य किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में खुद को अघोरी साधु बताने वाला एक किन्नर चिता के पास तलवार लहराता और शव के मांस के अंश का सेवन करता दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन



मामले में कालभैरव घाट निवासी विष्णुनाथ की शिकायत पर जीवाजीगंज थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 301 बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के अनुसार आरोपी फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन


पढ़ें:  बेटी के बॉयकट बाल और नौकरी से नाराज था परिवार, पिता ने की कर दी हत्या, गिरफ्तार; चाचा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद चक्रतीर्थ श्मशान घाट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। अंतिम संस्कार के बाद परिजन निर्धारित प्रक्रिया के तहत कुछ दिनों बाद अस्थियां और भस्म एकत्र करने के लिए श्मशान घाट पहुंचते हैं। ऐसे में चिता के साथ इस तरह की घटना ने श्मशान घाट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस आरोपी की तलाश के साथ ही मामले की जांच कर रही है। वहीं, घटना के बाद श्मशान घाट की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नगर निगम और संबंधित कर्मचारियों की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed