सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Raisen News ›   Raisen News: Nayagaon bridge on Pipariya Road collapses, many injured

MP News: रायसेन में बड़ा हादसा, पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल भरभरा कर गिरा, एक की मौत, नौ घायल

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 01 Dec 2025 12:06 PM IST
विज्ञापन
सार

रायसेन जिले में बरेली–पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल अचानक ढह गया। हादसे के वक्त पुल पर दो बाइकें थीं, जो पुल के साथ नीचे गिर गईं। दोनों बाइकों पर सवार लोग घायल हुए। वहीं इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जिम्मेदार अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। 

Raisen News: Nayagaon bridge on Pipariya Road collapses, many injured
पुल का गिरा हिस्सा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। बरेली-पिपरिया रोड पर बना नयागांव पुल अचानक से भरभरा कर गिर गया। हादसे में घायल एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं पुल के काम की जिम्मेदारी जिस प्रबंधक की थी उसे निलंबित कर दिया गया है।  वहीं  नौ  घायलों का इलाज अभी चल रहा है। 

Trending Videos


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त दो मोटरसाइकिल सवार पुल से गुजर रहे थे। पुल के साथ वे भी नीचे आ गिरे। इनमें से एक सिहोर जिले के रहने वाले  पूर्व सीआरपीएफ जवान देवेंद्र धाकड़ थे जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई है। इनको इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया था। वहीं दूसरे घायल व्यक्ति बरेली के निवासी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:एनकाउंटर के बाद भी नहीं थम रहा गुस्सा, फांसी की मांग जोरों पर; CM के नाम सौंपा ज्ञापन

म.प्र. सड़क विकास निगम का है पुल
पुलिस के अनुसार पुल के नीचे  काम चल रहा था। पुल को नीचा गिरते देख काम कर रहे मजदूर वहां से भागे और अपनी जान बचाई। कुछ मजदूर घायल भी हो गए हैं। ये पुल करीब 35 साल पुराना बताया जा रहा है। पुल पर आर.सी.सी. के दो स्पान थे। इस पुल का निर्माण साल 1980 में लोक निर्माण विभाग द्वरा किया गया था। ये पुल साल 2010 से म.प्र. सड़क विकास निगम की देखरेख में है। एडीबी योजनांतर्गत तैयार किये गये  पुल के सर्वे में कई खामियां मिली थीं। जैसे स्लैब के लोहे में जंग, पुल के जोड़ों में कचरा फंसा हुआ था। साथ ही सुरक्षा के हिसाब से जो काम किया गया था वो भी खराब था। इन सब खामियों की वजह से पुल की मरम्मत एवं पुनर्निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। पुल की देखरेख हेतु  98 लाख रुपये की स्वीकृति  मई 2025 में हो गई थी।

 
प्रबंधक को किया गया निलंबित 
जानकारी के अनुसार आज पुल की मरम्मत के दौरान बरेली तरफ का एक स्पान गिर गया है। पुल की देखरेख का दायित्व संबंधित फील्ड स्टाफ का है। इसकी वजह से प्रबंधक  ए.ए. खान को निलंबित कर दिया गया है। वर्तमान एवं तत्कालीन संभागीय प्रबंधक एवं सहायक महाप्रबंधकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा मुख्य अभियंता  गोपाल सिंह  की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति बनायी गई है।  जो सात दिन में  जांच रिपोर्ट पेश करेगी। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुल का एक स्पान गिर जाने के कारण यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है। यातायात ग्राम नयागांव में स्थित पुरानी पुलिया के माध्यम से चल रहा है। क्षतिग्रस्त पुल के बगल में ह्यूम पाईप डालकर डायवर्जन बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed