फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A young man was attacked while returning from the temple, he died due to a sword attack.

Raisen News: मंदिर से लौट रहे युवक पर हमला, घसीटकर झाड़ियों में ले गए और ले ली जान; दो महीने पहले हुई थी शादी

Sun, 26 Jul 2026 05:21 PM IST
रायसेन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Sun, 26 Jul 2026 05:21 PM IST
सार

रायसेन के सांची क्षेत्र में 26 वर्षीय हार्डवेयर व्यापारी राकेश लोधी की अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। हमले में उनका हाथ कट गया और अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। दो माह पहले ही उनकी शादी हुई थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
A young man was attacked while returning from the temple, he died due to a sword attack.
युवक की धारदार हथियार मारकर हत्या

विस्तार

रायसेन जिले के सांची थाना क्षेत्र में शनिवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। मेढ़की गांव के 26 वर्षीय हार्डवेयर व्यापारी राकेश लोधी की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी। महज दो महीने पहले ही राकेश के घर शहनाई बजी थी, और अब पूरे परिवार पर गम का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन


राकेश सलामतपुर तिराहे पर अपनी हार्डवेयर की दुकान चलाता था। शनिवार रात करीब 10 बजे रोज की तरह दुकान बंद कर वह पास के मंदिर में आरती में शामिल हुआ। आरती के बाद जब वह घर लौट रहा था, तभी गांव के सुनसान रास्ते पर कुछ लोगों ने उसे रोक लिया। प्रत्यक्षदर्शियों और परिजनों के मुताबिक, बदमाशों ने पहले उसे हाथ देकर रुकवाया। विरोध करने पर युवक को घसीटकर सड़क किनारे झाड़ियों में ले जाया गया। वहां धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए गए। हमले में राकेश की एक हथेली कटकर अलग हो गई। पेट और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गहरे घाव थे। राहगीरों ने खून से लथपथ राकेश को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर झाड़ियों से कटा हुआ हाथ बरामद किया। घायल को तुरंत भोपाल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- कपड़ों और फर्श के तहखानों में छिपा रखा था गांजा, 300 जवानों ने पुराने भोपाल में आधी रात मारे छापे
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि यह हमला अचानक नहीं हुआ। मृतक के चचेरे भाई लोकेश लोधी ने बताया कि करीब 15 दिन पहले भी कुछ अज्ञात लोगों ने राकेश की आंखों में मिर्च झोंककर मारपीट की थी। उस घटना के बाद से राकेश सहमा हुआ था। वहीं मृतक के पिता प्रताप सिंह ने किसी पुरानी रंजिश से इनकार किया है। उनका कहना है कि बेटे का किसी से कोई झगड़ा नहीं था। बावजूद इसके पुलिस मामले को हर एंगल से खंगाल रही है। हमले की क्रूरता को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि यह सोची-समझी साजिश हो सकती है।


राकेश का बचपन काफी संघर्ष में बीता। मां के साथ वह मेढ़की में मामा के घर रहता था। मां ने मेहनत-मजदूरी कर बेटे के लिए हार्डवेयर की दुकान खुलवाई थी। इसी दुकान के सहारे परिवार का गुजारा चलता था। इसी साल 12 मई को राकेश की शादी वंदना लोधी से हुई थी। नई गृहस्थी शुरू ही हुई थी कि यह हादसा हो गया। अब घर में पत्नी वंदना, छोटा भाई और बूढ़े माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। घटना स्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज निकाले जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि फुटेज से हमलावरों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता चल सकता है।

पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल जांच में पुरानी दुश्मनी, कारोबारी विवाद और अन्य कारणों को भी देखा जा रहा है।
इस निर्मम हत्या के बाद मेढ़की और आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है। एक तरफ जहां पुलिस सबूत जुटाने में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ एक नौजवान की असमय मौत ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed