फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Election 2024: Digvijay's attack on Scindia continues, calling Jyotiraditya a coward by giving example of war

Election 2024: दिग्विजय का सिंधिया पर हमला जारी, जंग लड़ने का उदाहरण देकर ज्योतिरादित्य को बताया कायर

Sun, 24 Mar 2024 09:57 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 24 Mar 2024 09:57 AM IST
सार

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राजगढ़ जिले के दौरे पर हैं। ब्यावरा में उन्होंने सभा के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को कायर करार दिया है। जानें पूरा मामला क्या है। 

विज्ञापन
Election 2024: Digvijay's attack on Scindia continues, calling Jyotiraditya a coward by giving example of war
दिग्विजय सिंह और ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनावों की सरगर्मी बढ़ने लगी है। एक-दूसरे पर हमले भी तेज हो गए हैं। दिग्विजय सिंह राजगढ़ से प्रत्याशी बनाए गए हैं। वे ज्योतिरादित्य पर लगातार हमलावर हैं। एक सभा में उन्होंने सिंधिया को अब कायर करार दिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


मध्यप्रदेश में कांग्रेस सरकार को गिराकर भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया को कांग्रेस कभी नहीं भूल पाएगी, क्योंकि ये वो क्षण थे जिनमे बड़े ही सालों के बाद मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने वापसी करते हुए सरकार बनाई थी। जिसे सिंधिया ने पलीता लगाते हुए 15 माह में ही गिरा दिया। पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की यदि बात करें तो अपने भाषणों में वे कई बार सिंधिया को कायर कहते हुए नजर आए हैं, और इस बार भी उन्होंने यही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

Election 2024: Digvijay's attack on Scindia continues, calling Jyotiraditya a coward by giving example of war
राजगढ़ में सभा में दिग्विजय सिंह ने सिंधिया को कायर करार बताया। - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह राजगढ़ जिले के दौरे पर हैं और वो एक के बाद एक कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक भी ले रहे हैं। उसी क्रम में शनिवार को उन्होंने ब्यावरा में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक ली और उन्हें संबोधित भी किया। वहीं अपने संबोधन में उन्होंने ज्योतिरादित्य सिंधिया का जिक्र करते हुए कहा कि बहादुरी तो वो होती है कि जिससे लड़ाई लड़ रहे हो, जीतो या हारो, लड़ाई जारी रखना चाहिए, जब तलवार म्यान से निकल गई तो वापस क्यों डालते हो, थोड़े से हिल गए तो वापस से चढ़के लड़ाई शुरू क्यों नहीं करते। अब महाराज सिंधिया जिससे चुनाव हारे जिस पार्टी से उसी में शामिल हो गए। ये बहादुरी की निशानी नहीं है ये कायरता की निशानी है। गौरतलब है कि भाजपा ने गुना लोकसभा सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रत्याशी बनाया है, वहीं राजगढ़ लोकसभा से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह 33 साल के बाद मैदान में हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed