फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   MP Lok Sabha Election: Rajgarh candidate Rodmal Nagar file nomination today in presence of CM Mohan Yadav

MP Lok Sabha Chunav: सीएम यादव और पूर्व सीएम शिवराज की मौजूदगी में नामांकन करेंगे रोड़मल नागर, सभा भी होगी

Mon, 15 Apr 2024 10:57 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 15 Apr 2024 10:57 AM IST
सार

राजगढ़ लोकसभा सीट से दो बार से सांसद रोडमल नागर को भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया है। वही, कांग्रेस ने उनके प्रतिद्वंदी के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है, जिसके बाद से राजगढ़ हॉट सीटों में गिनी जा रही है।

विज्ञापन
MP Lok Sabha Election: Rajgarh candidate Rodmal Nagar file nomination today in presence of CM Mohan Yadav
सीएम और पूर्व सीएम की सभा को लेकर तैयारी पूरी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज सोमवार को राजगढ़ दौरे पर रहेंगे। दोनों नेताओं की मौजूदगी में राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। सीएम और पूर्व सीएम सभा को भी संबोधित करेंगे, जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।

विज्ञापन


बता दें कि राजगढ़ लोकसभा सीट से दो बार से सांसद रोडमल नागर को भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी बार अपना प्रत्याशी बनाया है। वही, कांग्रेस ने उनके प्रतिद्वंदी के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है, जिसके बाद से राजगढ़ हॉट सीटों में गिनी जा रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों के लिए ही यह सीट अहम बन गई है।
विज्ञापन


इसी क्रम राजगढ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर के नमांकन में शामिल होने के लिए राजगढ़ आ रहे सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान एक आमसभा को भी संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री 11 बजे के बाद राजगढ़ पहुंचेंगे। शुभ मूहर्त में रोडमल नागर का नामांकन दाखिल कराया जाएगा। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, और गृह क्षेत्र के दो राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नारायण सिंह और गौतम टेटवाल भी उपस्थित रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed