फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   MP LS Election 2024 Digvijay Singh says ready to contest elections against PM Narendra Modi

MP LS Election: दिग्विजय सिंह बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने को तैयार, लेकिन पार्टी...

Sat, 23 Mar 2024 03:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Mar 2024 03:52 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के बयान कि दिग्विजय सिंह को भोपाल से चुनाव लड़ना चाहिए पर कांग्रेस नेता दिग्विजय ने कहा, मैं नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ने को तैयार हूं। लेकिन पार्टी ने मुझे यहां (राजगढ़) से चुनाव लड़ने के लिए कहा है।

विज्ञापन
MP LS Election 2024 Digvijay Singh says ready to contest elections against PM Narendra Modi
दिग्विजय सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव 2024 के लिए लगभग 33 साल के बाद राजगढ़ लोकसभा सीट से मैदान में हैं, जिसकी घोषणा दिग्विजय सिंह ने स्वयं राजगढ़ जिले में की है। उसके बाद राजनीतिक चर्चाएं जोरों पर हैं और भारतीय जनता पार्टी भी कटाक्ष करने से पीछे नहीं हट रही है।

विज्ञापन


राजगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने को लेकर उनकी घोषणा के पश्चात प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटाक्ष करते हुए कहा था कि कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार नहीं मिल रहे हैं। इसलिए दिग्विजय सिंह को चुनावी मैदान में उतारा गया है, जबकि उन्हें भोपाल से चुनाव लड़ना था।सीएम मोहन यादव की उक्त प्रतिक्रिया को लेकर मीडिया के द्वारा जब पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि मैं तो पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हूं। शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ लड़ने के लिए तैयार हूं, पार्टी ने कहा है यहां से लड़ो तो यहां से लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजगढ़ में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में मंच से स्वयं के नाम की घोषणा के साथ-साथ यह भी कह चुके हैं कि मैं तो चाहता था कि स्थानीय नेता चुनाव लड़े। लेकिन पार्टी ने कहा है कि मुझे लड़ना है, पार्टी का आदेश है, जिसे हमें मानना पड़ता है। उनकी इसी घोषणा के पश्चात से क्रिया-प्रतिक्रिया का दौर प्रारंभ हुआ और सीएम मोहन यादव ने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष किया, जिसके जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि वे तो पीएम मोदी और शिवराज के खिलाफ भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed