फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   MP LS Election: Digvijay will contest elections from Rajgarh again, said- party's orders have to be followed.

MP LS Election: 33 साल बाद फिर से राजगढ़ की धरा से चुनाव लड़ेंगे दिग्विजय, बोले- पार्टी का आदेश मानना पड़ता है

Fri, 22 Mar 2024 11:25 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 22 Mar 2024 11:25 PM IST
सार

Lok Sabha Election: दिग्विजय सिंह ने चुनाव लड़ने की बात कही है। वे बोले कि पार्टी ने मुझसे कहा है कि आपको राजगढ़ लोकसभा से चुनाव लड़ना है, अभी लिस्ट जारी नहीं हुई है संभवतः देर रात तक वह भी हो जाएगी।

विज्ञापन
MP LS Election: Digvijay will contest elections from Rajgarh again, said- party's orders have to be followed.
राजगढ़ में दिग्विजय सिंह ने चुनाव लड़ने की बात कही है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुक्रवार को राजगढ़ जिले में पहुंचे। यहां उन्होंने छापीहेड़ा में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम मंच से ही अपना नाम राजगढ़ लोकसभा के प्रत्याशी के रूप में होने घोषणा की है। साथ ही यह भी कहा भी पार्टी ने मुझसे कहा है कि आपको राजगढ़ लोकसभा से चुनाव लड़ना है, अभी लिस्ट जारी नहीं हुई है संभवतः देर रात तक वह भी हो जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन


आपको बता दें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह शुरुआत से ही चुनाव लड़ने से इंकार करते हुए नजर आ रहे थे। उनका कहना था कि उनके पास राज्यसभा के अभी दो वर्ष और शेष हैं इसलिए उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा नहीं है। ऐसे में भाजपा की प्रदेश की 29 लोकसभा सीटो की सूची जारी होने के पश्चात भी कांग्रेस की सूची जारी नहीं हुई थी और भाजपा इसको लेकर लगातार कांग्रेस पर तंज कसती हुई नज़र आ रही थी। गुरुवार को हुई कांग्रेस की चुनाव समिति की बैठक में दिग्गज नेताओं को चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया गया और यह खबर आग की तरह से फैल गई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का नाम राजगढ़ लोकसभा से तय किया गया। इसकी भनक लगते ही देर रात में कांग्रेसियों ने आतिशबाजी भी की और अपनी जीत सुनिश्चित बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को अपने तय दौरे के मुताबिक दिग्विजय सिंह राजगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मां जालपा माता मंदिर में दर्शन किए और छापीहेड़ा में आयोजित कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां मंच से ही उन्होंने अपने आपको आपको राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस का प्रत्याशी बताते हुए कहा कि ये चुनाव आप सभी को ही लड़ना है। अभी तक तो घोषणा नहीं हुई है, लेकिन मैं तो चाहता था की स्थानीय नेता चुनाव लड़ें, लेकिन पार्टी ने मुझसे कहा है कि आपको चुनाव लड़ना है तो पार्टी का आदेश है, जो कि मानना पड़ता है। अब इस चुनाव को आप सभी को मेरे साथ मिलकर लड़ना है।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से दो बार सांसद रह चुके है और वे लगभग 33 वर्ष के बाद राजगढ़ की धरा से चुनावी मैदान में है और यह भी कयास लगाए जा रहे है की यह उनका अंतिम चुनाव हो सकता है,जिसमे उन्हे यकीन है की राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र की जनता उन पर फिर से विश्वास जताएगी,मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह कहते है की हमारे सभी मुद्दे स्थानीय रहेंगे जिनको लेकर हम जनता के बीच में जायेंगे,क्योंकि राजगढ़ में जितने भी विकास के कार्य हुए है वे सभी हमारे समय स्वीकृत हुए है,कुछ नया किसी ने नही किया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed