{"_id":"65df0869804f1b1ea50bba81","slug":"mp-news-bull-s-catwalk-in-district-hospital-before-doctor-s-round-patients-made-video-and-made-it-viral-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: डॉक्टर के राउंड से पहले जिला अस्पताल में सांड की कैटवॉक, मरीजों ने बनाया वीडियो और किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: डॉक्टर के राउंड से पहले जिला अस्पताल में सांड की कैटवॉक, मरीजों ने बनाया वीडियो और किया वायरल
Wed, 28 Feb 2024 03:51 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Wed, 28 Feb 2024 03:51 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं को खोलता एक वीडियो सामने आया है। एक सांड आता है और बिना किसी परेशानी के वार्ड में राउंड लगाता है और निकल जाता है। मरीजों ने सांड का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
राजगढ़ जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में घुस आता है सांड।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ जिला अस्पताल में कोरोना काल में लाखों रुपये खर्च किए और बलून वार्ड बनाया था। अब इस वार्ड का एक वीडियो सामने आया है। इसमें आप देख सकते हैं कि भर्ती मरीजों के बीच एक आवारा सांड राउंड लेता है और बिना किसी परेशानी के बाहर निकल जाता है। ऐसा लगता है जैसे यह सांड मेडिकल वार्ड में कैटवॉक करने आया था।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के राजगढ़ में जिला अस्पताल के बलून वार्ड में यह आवारा सांड अक्सर राउंड लेते नजर आता है। #rajgarh @JansamparkMP https://t.co/yRZDo6CxUx pic.twitter.com/3QfYbHlLgG
— Amar Ujala (@AmarUjalaNews) February 28, 2024
विज्ञापन
दरअसल, उक्त वीडियो मंगलवार की रात का है। जिला अस्पताल के बैलून वार्ड में भर्ती एक मरीज के परिजनों ने यह वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। अब यह वायरल हो गया है। मरीजों का कहना है कि यह आवारा सांड रोज ही बलून वार्ड में घुसता है। उसे मौजूद स्वास्थकर्मियों को भगाना पड़ता है। हालांकि, इस सांड ने अभी तक किसी भी मरीज को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया है। जिला अस्पताल में फैली अव्यवस्था चरम पर है। एक के बाद एक वीडियो भी सामने आए है लेकिन जिम्मेदार प्रबंधन लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाई करने के बजाय उन्हें संरक्षण देकर लीपापोती करता हुआ नजर आता है। आवारा सांड का वीडियो बनाने का मामला सामने आने पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कोई भी खुलकर शिकायत करने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
