फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   MP News: Digvijay Singh revealed the secret on ticket distribution in Lok Sabha elections

MP News: लोकसभा चुनावों में टिकट बटवारे पर दिग्विजय सिंह ने खोला राज, भितरघात करने वाले कांग्रेसियों पर बरसे

Mon, 19 Feb 2024 06:35 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 06:35 PM IST
सार

कांग्रेस अब चुन चुन कर भितरघात करने वाले कांग्रेसियों की फेहरिस्त तैयार कर रही है। जिन पर कांग्रेस की अनुशासन समिति जल्द ही निर्णय लेगी। ये चेतावनी पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने दी है। 

विज्ञापन
MP News: Digvijay Singh revealed the secret on ticket distribution in Lok Sabha elections
दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में राजगढ़ जिले की पांचों सीटें गंवाने वाली कांग्रेस अब चुन चुन कर भितरघात करने वाले कांग्रेसियों की फेहरिस्त तैयार कर रही है। जिन पर कांग्रेस की अनुशासन समिति जल्द ही निर्णय लेगी। वहीं आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस कोई बाहरी नहीं बल्कि लोकल उम्मीदवार को मैदान में उतारने के मूड में है। 
विज्ञापन


यह बातें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ में मीडिया से चर्चा में कही। रविवार को राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर राजगढ़ जिला मुख्यालय स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया था। इसमें राज्यसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल हुए। मौजूद पत्रकारों ने उनसे कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों को लेकर प्रश्न किया तो उन्होंने दो टूक शब्दों में जवाब देते हुए कहा कि मुझे तो नहीं लगता जा रहे हैं आपको बताया क्या। 
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीटें जीतने का दावा किया और भाजपा के 400 पार सीटों के दावे पर मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि 543 ही लाओ। राजगढ़ जिले की पांचों विधानसभा हारने पर भितरघातियों को दोष देते हुए उनका कहना है की इसकी शिकायत की गई है। हमने अनुशासन समिति बनाई है जो निर्णय लेगी। साथ ही लोकसभा चुनाव में बाहरी उम्मीदवार को नकारते हुए उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का प्रत्याशी लोकल का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed