फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Protest in Rajgarh against atrocities on Hindus in Bangladesh

MP: जहां लहराता है तिरंगा, वहां फहरा दिया भगवा; बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर हो रहा था विरोध

Tue, 03 Dec 2024 08:03 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 03 Dec 2024 08:03 PM IST
सार

Rajgarh: खिलचीपुर नाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था। लेकिन वहां मौजूद जिस पोल पर तिरंगा लहराता है, उसी पर भगवा लहरा दिया गया। अब इसपर विधायक ने अपना बयान दे दिया। 

विज्ञापन
Protest in Rajgarh against atrocities on Hindus in Bangladesh
वहां फहरा दिया भगवा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिला मुख्यालय स्थित खिलचीपुर नाके का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जिस पोल पर शान से राष्ट्रीय ध्वज लहराता है। उसी पोल पर हिन्दू समाज के लोगों के द्वारा राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव की मौजूदगी में भगवा ध्वज फहरा दिया गया।

विज्ञापन


बता दें मंगलवार को राजगढ़ जिले में ब्यावरा और राजगढ़ जिला मुख्यालय पर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में तमाम हिंदू संगठन वा हिन्दू समाज के लोग अपने अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे है, जिसके लिए शहर के मुख्य चौराहे पर भी ध्वज लगाए गए है।
विज्ञापन


वहीं राजगढ़ में विरोध प्रदर्शन के दौरान एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक सौ फीट ऊंचे पोल पर भगवा ध्वज लहराता हुआ दिखाई दे रहा है, लेकिन यह जिस पोल पर लहरा रहा है, उस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं उक्त भगवा ध्वज को फहराए जाने के बाद राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव ने जहां भारत के हिंदू राष्ट्र की शुरुआत राजगढ़ से घोषित होने की शुरुआत बताई थी, लेकिन जैसे ही उनके ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हड़कंप सा मच गया।


जिसके बाद उन्होंने अपनी सफाई पेश करते हुए कहा कि हमने जिस पोल पर भगवा ध्वज फहराया है, वह पोल खाली था। किसी व्यक्ति के द्वार एडिट करते हुए यह बताया गया है कि हमने तिरंगा उतारकर भगवा ध्वज फहराया है, जबकि वह पोल खाली था और तिरंगा हमारी आन बान और शान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed