{"_id":"669e90d132c10314bf01753d","slug":"rajgarh-family-members-pulled-reena-s-half-burnt-body-from-the-funeral-pyre-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: रीना की अधजली लाश को चिता से खींच लाए परिजन, हत्या की आशंका पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थे श्मशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: रीना की अधजली लाश को चिता से खींच लाए परिजन, हत्या की आशंका पर पुलिस बल के साथ पहुंचे थे श्मशान
Mon, 22 Jul 2024 10:33 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 22 Jul 2024 10:33 PM IST
सार
राजगढ़ में एक महिला के शव को चिता से अधजली अवस्था में निकालने का मामला सामने आया है। महिला के परिजनों का आरोप है कि ससुरालवालों ने उसकी हत्या कर दी और अपना जुर्म छिपाने के लिए उसे जला रहे थे। उन्होंने पुलिस से मदद मांगी है।
विज्ञापन
राजगढ़ में चिता को पानी डालकर बुझाने की कोशिश की गई।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ जिला अस्पताल में एक अधजली लाश को लेकर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल था। दरअसल मायके पक्ष के लोग महिला के शव को चिता से खींचकर लाए थे। उनका आरोप है कि ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है और चुपचाप उसे जला रहे थे।
जानकारी के मुताबिक लक्ष्मणपुरा गांव की रीना नामक महिला के शव के साथ उसके मायके पक्ष के लोग पोस्टमार्टम कराने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने मीडिया के सामने रीना के ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल वालों ने रीना को प्रताड़ित करने के बाद उसकी हत्या कर दी और हमें सूचना दिए बिना उसकी चिता को भी मुखाग्नि दे दी।
मायके पक्ष के लोगों का कहना है कि जब उन्हें सूचना मिली और वे पहुंचे तो चिता जल रही थी। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी और जलती चिता पर पानी डालकर बुझाया। अधजले शव को बाहर निकाला और पुलिस के साथ पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाए। इस घटना के बाद ससुराल पक्ष के लोग फरार हो गए हैं। मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस से इस मामले में कड़ी कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
कालीपीठ थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया का कहना है कि दोपहर एक से दो बजे के बीच सूचना मिली थी कि महिला की हत्या कर दी गई है और उसके ससुराल पक्ष द्वारा उसे जलाया जा रहा है। सूचना पर परिजनों के साथ हम वहां पहुंचे और महिला की चिता को बुझाकर पीएम के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका पीएम कराया गया है। मृत महिला के ससुराल पक्ष का कहना है कि महिला की मौत गोहरे के काटने से हुई है वहीं मायके पक्ष के लोग हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मौत की असल वजह क्या है यह पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही क्लियर हो पाएगा। फिलहाल मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है।