{"_id":"6618abddcf215b1f770959f8","slug":"rajgarh-ls-seat-digvijay-singh-said-will-not-gather-crowd-in-nomination-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh LS Seat: दिग्विजय बोले नामांकन में भीड़ नहीं जुटाऊंगा, BJP नेता पर पलटवार, कहा- मोदी पाकिस्तान गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh LS Seat: दिग्विजय बोले नामांकन में भीड़ नहीं जुटाऊंगा, BJP नेता पर पलटवार, कहा- मोदी पाकिस्तान गए थे
Fri, 12 Apr 2024 09:04 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 12 Apr 2024 09:04 AM IST
सार
Rajgarh LS Seat: दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा के इस्लामाबाद भेजने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पता लगा लीजिए दस साल में देश का कौन सा नेता पाकिस्तान गया है। नरेंद्र मोदी गए हैं, बिना आमंत्रण के गए हैं। दिग्विजय सिंह नहीं गया।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने गुरुवार को कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओ के साथ बैठक करने के बाद प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने नामांकन भरने के बारे में जानकारी दी। साथ ही बीते दिनों भाजपा नेता रामेश्वर शर्मा द्वारा दिए गए पाकिस्तान भेजने वाले बयान पर भी पलटवार किया।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह ने बताया कि वे 16 अप्रैल को नामांकन फार्म दाखिल करेंगे। इस दौरान उनके साथ 4 लोग ही अंदर रहेंगे। यहां से वे सीधे भैंसवामाता जाएंगे और तीन घंटे यज्ञ करेंगे। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं की बैठक भी करेंगे। उन्होंने बताया कि जिस दिन मैं नामांकन दाखिल करूंगा, इलेक्शन कमेटी हर पोलिंग स्टेशन पर चुनाव की रणनीति तय करेगी। नामांकन में भीड़ एकत्रित नहीं करूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ लोकसभा सीट से मैदान में उतरने वाले 400 प्रत्याशियों को लेकर कहा कि मैंने लोगों से आह्वान किया है। हो सकता है कि 400 लोग नामांकन दाखिल करें, जिससे बैलेट पेपर से ही चुनाव हो। मेरी लड़ाई ईवीएम के खिलाफ है, चुनाव आयोग से किए गए सवालों के जवाब हमें नहीं मिले और न ही हमें वक्त दिया जा रहा है।
इधर, दिग्विजय सिंह ने रामेश्वर शर्मा के इस्लामाबाद भेजने वाले बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि पता लगा लीजिए दस साल में देश का कौन सा नेता पाकिस्तान गया है। नरेंद्र मोदी गए हैं, बिना आमंत्रण के गए हैं। दिग्विजय सिंह नहीं गया।
