{"_id":"660bada912c6b554c7042de7","slug":"rajgarh-news-congress-leader-digvijay-singh-says-pm-narendra-modi-guarantee-visible-like-smoke-but-not-be-rec-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Lok Sabha Chunav: दिग्विजय बोले- मोदी की गारंटी धुएं की तरह, दिखेगी पर मिलेगी नहीं, जानें क्यों कही यह बात?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Lok Sabha Chunav: दिग्विजय बोले- मोदी की गारंटी धुएं की तरह, दिखेगी पर मिलेगी नहीं, जानें क्यों कही यह बात?
Tue, 02 Apr 2024 12:33 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 02 Apr 2024 12:33 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार में जुटे राजगढ़ से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह ने पीएम मादी पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी धुएं की तरह है, आप इसे देख सकते हैं, लेकिन पकड़ नहीं सकते और यह मिलेगी भी नहीं।
विज्ञापन
राजगढ़ में दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी पर बोला हमला।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लंबे अरसे बाद लोकसभा चुनाव में उतरने वाले कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहते हैं। राजगढ़ सीट से चुनावी मैदान में उतरे दिग्विजय सिंह इन दिनों लोकसभा क्षेत्र में पदयात्रा करते हुए नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं और पीएम मोदी समेत भाजपा पर लगातार हमला बोल रहे हैं। अब दिग्विजय सिंह ने राजगढ़ में मोदी की गारंटी को लेकर निशाना साधा है।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मोदी की गारंटी धुएं की तरह है, आप इसे देख सकते हैं, लेकिन पकड़ नहीं सकते और यह मिलेगी भी नहीं। दिग्विजय सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने भोपाल में वादा किया था, लोगों को गारंटी दी थी कि भ्रष्टाचारियों को जेल भेजेंगे। कहा था- जिसने (अजीत पंवार) घोटाला किया है वह जेल जाएगा। तीन दिन बाद पता चला कि वे जेल तो नहीं गए, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री जरूर बन गए। अब आप लोग बताओ कि मोदी की इस गारंटी को हम कहां ले जाएं।
विज्ञापन
