फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Rajgarh News Liquor worth Rs 10 lakh seized Mahua Lahan worth Rs 50 lakh destroyed

Rajgarh News: अवैध शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश, 10 लाख रुपये की शराब जब्त, 50 लाख का महुआ लाहन नष्ट

Sat, 23 Mar 2024 06:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Mar 2024 06:32 PM IST
सार

राजगढ़ में अवैध शराब के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान 10  लाख रुपये कीमत की शराब जब्त हुई। साथ ही 50 लाख रुपये कीमत का महुआ लाहन नष्ट किया गया।

विज्ञापन
Rajgarh News Liquor worth Rs 10 lakh seized Mahua Lahan worth Rs 50 lakh destroyed
पुलिस ने शराब नष्ट की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में राजगढ़ जिले के ब्यावरा देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कटारिया खेड़ी में शनिवार सुबह राजगढ़ एएसपी आलोक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की टीम के द्वारा दबिश दी गई। जहां से पुलिस ने गांव में स्थित खेतों में शराब निर्माण करने वाली हाथ भट्टियां ध्वस्त की। साथ ही 50 हजार लीटर महुआ लाहन भी नष्ट किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपये के लगभग बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस कप्तान आदित्य मिश्रा के द्वारा जिले की कमान संभालते ही अवैध शराब कारोबारी व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। वहीं, आगामी लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए थाना देहात ब्यावरा के अंतर्गत आने वाले कटारिया खेड़ी गांव में जिला पुलिस राजगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक शर्मा की उपस्थिति में एसडीओपी ब्यावरा नेहा गौरजेड एसडीओपी खिलचीपुर अनिल राय, एसडीओपी नरसिंहगढ़ उपेंद्र सिंह भाटी एवं रक्षित निरीक्षक सहित जिले के तमाम थाना प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा तड़के दबिश देकर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन




उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी देहात ब्यावरा उप निरीक्षक गोविंद सिंह मीणा के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाकर ग्राम कटारिया खेड़ी में कंजर डेरा को चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए बारीकी से सर्चिंग की गई, जिसमें लगभग 50 हजार लीटर अवैध महुआ लहान नष्ट किया गया। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है एवं इन आरोपियों से हाथ भट्टी की कच्ची शराब को जब्त किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • कैलाश पिता शिवनारायण

  • किशोर पिता अमरसिंह

  • जितेन्द्र पिता इंदर सिंह

  • सोनू पिता विजय सिंह 

  • विजय पिता कवरलाल

  • सोनी पिता नवाल सिंह

  • चेकर पिता नारायण कंजर

  • केशर सिंह पिता मोतीलाल

  • सर्व जाति कंजर और सर्व निवासी कटारिया खेड़ी


सभी आरोपियों के घर से 5000 लीटर कीमत 10 लाख रुपये की शराब जब्त की गई है। सभी आरोपियों पर धारा-34(2) का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed