फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Rajgarh News: Loading auto overturns after collision with milk vehicle, groom returning from wedding injured,

Rajgarh News: दुग्ध वाहन से टक्कर के बाद पलटा लोडिंग ऑटो, निजी समारोह से लौट रहे आठ घायल, एक की मौत

Fri, 23 Feb 2024 03:35 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 23 Feb 2024 03:35 PM IST
सार

निजी समारोह से लौट रहे लोगों के लोडिंग ऑटो को दुग्ध वाहन ने टक्कर मार दी। इससे ऑटो पलट गया। ऑटो में 25 लोग बैठे थे। आठ घायल हुए हैं। एक की मौत हो गई है। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगाया। 
 

विज्ञापन
Rajgarh News: Loading auto overturns after collision with milk vehicle, groom returning from wedding injured,
राजगढ़ में लोडिंग ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिले के ब्यावरा थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक बड़ा हादसा हो गया। इसमें दुग्ध वाहन की टक्कर से एक निजी कार्यक्रम से वापस लौट रहा लोडिंग ऑटो पलट गया। लोडिंग ऑटो में सवार 25 यात्रियों में से एक महिला की मौत हो गई। आठ यात्री घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए ब्यावरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरुवार को ब्यावरा के पास कचनारिया गांव में दुराय गांव निवासी राधेश्याम पुत्र श्रीकृष्ण जाटव की बेटी नीलू पत्नी राम जाटव की ससुराल में छठी का कार्यक्रम था। राधेश्याम के साथ लोडिंग ऑटो वाहन क्रमांक एमपी-37-एल-0372 से उनके परिवार की महिलाएं, पुरुष और बच्चों सहित करीब 25 लोग कार्यक्रम में शामिल होने के गए थे। रात में यह सभी लोग कार्यक्रम से लौटते समय ब्यावरा-इंदौर हाईवे की ओर से की ओर आए ही थे कि ब्यावरा से इंदौर जा रहे दूध के टैंकर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि लोडिंग वाहन में पीछे बैठी राधेश्याम की बहन भागवती पत्नी ताराचंद जाटव, उम्र 50, निवासी दुराय गांव की मौत हो गई। हादसे में राधेश्याम, सोना पुत्री ओमप्रकाश जाटव, राजू बाई पत्नी ओमप्रकाश जाटव ,सुमित्रा बाई पत्नी लीला किशन जाटव, मनीषा पत्नी जीवन जाटव, निवासी झरखेड़ा, नर्मदा बाई पत्नी घनश्याम, गीता बाई पत्नी ज्ञान सिंह, मनु बाई पत्नी राधेश्याम 40 निवासी दुराय गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें उपचार के लिए ब्यावरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


ग्रामीणों ने लगाया जाम
उक्त घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क के दोनों और अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों को खड़ा कर दिया। इससे दोनों तरफ जाम लग गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ब्यावरा एसडीओपी नैहा गौर वा ब्यावरा शहरी वा देहात थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी नाराज ग्रामीणों को मनाते रहे। देर तक जाम लगा रहा। कचनारिया मोड पर क्रॉसिंग बनाने के आश्वासन के बाद ग्रामीण माने और रात लगभग दस बजे जाम खोला गया। पुलिस ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने वाले टैंकर चालक के विरुद्ध धारा 337, 304 आईपीसी व मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed