फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Rajgarh News: Lover commits suicide by jumping into Nevj river

Rajgarh News: नदी में कूदकर प्रेमी ने दी जान, मरने से पहले वीडियो बनाकर बताई मौत की वजह, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 29 Mar 2024 01:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 29 Mar 2024 01:13 PM IST
सार

मरने से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया उसमें उसने अपनी प्रेमिका और उसके परिजनों पर उसे प्रताड़ित करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए।

विज्ञापन
Rajgarh News: Lover commits suicide by jumping into Nevj river
शव को बाहर निकालती टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ शहर से निकलने वाली नेवज नदी में एक प्रेमी कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौत से पहले युवक ने एक वीडियो बनाया और उसमें उसने अपनी प्रेमिका और उसके परिजनों पर उसे प्रताड़ित करने सहित कई गंभीर आरोप लगाए और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राजगढ़ शहर के कालाखेत में निवास करने वाले सीआरपीएफ के पूर्व कर्मी 27 वर्षीय मनीष वाल्मीकि ने राजगढ़ शहर की नेवज नदी में मौत की छलांग लगा दी। उससे पहले उसने एक वीडियो भी बनाया, जोकि राजगढ़ में चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाकर पीएम के लिए राजगढ़ जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


ये है मामला
दरअसल 27 वर्षीय मृतक मनीष मालवीय ने अपनी मौत का खौफनाक कदम उठाने से पहले कुछ वीडियो बनाए और सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर उसे वायरल कर दिए। उसने वायरल वीडियो में बताया है कि उसने अपनी प्रेमिका के लिए नौकरी छोड़ी, लेकिन उसकी मां और प्रेमिका ने उसे इतना परेशान किया कि उसे न जीने लायक छोड़ा न ही मरने लायक।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरल वीडियो के मुताबिक वहा अपने बचपन के प्यार को पहले ही भुलाकर अपने परिवार के बीच एक अच्छा जीवन गुजार रहा था। कुछ समय पूर्व ही उसकी प्रेमिका उसकी जिंदगी में दोबारा आई और वे हंसी-खुशी लिव इन रिलेशन में रहने लगे, लेकिन उसकी प्रेमिका और उसके परिजनों ने उसका इस कदर आर्थिक शोषण किया कि मजबूरन उसे आत्महत्या के लिए कदम उठाना पड़ा। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed