फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Rajgarh News: MLA reached hospital after maternal death women accused doctors of taking money

Rajgarh: प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल पहुंचे BJP विधायक, महिलाएं बोलीं-रुपये लेकर करते हैं डिलीवरी, जांच शुरू

Fri, 12 Apr 2024 09:42 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 12 Apr 2024 09:42 AM IST
सार

प्रसूता की मौत की के बाद राजगढ़ जिला अस्पताल पहुंचे विधायक अमर सिंह यादव ने महिलाओं से चर्चा की। इस दौरान कई महिलाओं ने दस हजार, पांच हजार तो किसी ने दो हजार रुपये लेकर डिलीवरी कराने के आरोप लगाए।

विज्ञापन
Rajgarh News: MLA reached hospital after maternal death women accused doctors of taking money
अस्पताल में भर्ती महिलाओं से बात करते विधायक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ जिला चिकित्सालय में आए दिन महिलाओं को रेफर करने या डिलीवरी के बदले पैसे लेने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। बीतें बुधवार को यहां डॉक्टरों की लापरवाही से ज्योति वर्मा की मौत भी हो गई थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार को प्रसव के लिए पढ़ाना निवासी ज्योति वर्मा को जीरापुर से जिला चिकित्सालय राजगढ़ लाया गया था, जहां उसने स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया था। लेकिन, बुधवार को सीने में दर्द होने के कारण परिजन ड्यूटी पर तैनात नर्स से डॉक्टर को बुलाने का कहते रहे लेकिन, तीन घंटे तक कोई डॉक्टर नहीं आया, जिससे उसकी ज्योति की मौत हो गई। 

विज्ञापन


मृतका ज्योति के मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि डिलीवरी के लिए 10 हजार रुपये लिए गए। इसके बाद भी दर्द से तड़प रही बेटी को देखने के लिए कोई नहीं आया। इलाज नहीं मिलने के कारण उसकी मौत हो गई। प्रसूता ज्योति की मौत के बाद राजगढ़ विधायक अमर सिंह यादव गुरुवार को जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने वार्ड में भर्ती महिलाओं से जानकारी ली तो कई महिलाओं ने दस हजार, पांच हजार तो किसी ने दो हजार रुपये लेकर डिलीवरी कराने के आरोप लगाए। 
विज्ञापन


वहीं, एक महिला ने डॉ आकांक्षा पर भी पैसे मांगने का आरोप लगाया। महिलाओं के साथ आए परिजनों ने कहा कि डिलेवरी से पहले पैसे लिए जाते हैं और इसके बाद अस्पताल स्टाफ चाय नाश्ते के नाम पर पांच सौ हजार रुपए मांगता है। इस तरह की शिकायतें सामने आने के बाद विधायक अमर सिंह ने कहा कि ऐसे भ्रष्ट और लापरवाह डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, उन्हें यहां नहीं रहने दिया जाएगा। इधर, विधायक के जिला चिकित्सालय में पहुंचने के कुछ देर बाद प्रशासनिक अमला भी पहुंच गया। डिप्टी कलेक्टर के नेतृत्व में टीम गठित करके दोनों पक्षों से बयान लेकर जांच शुरू की गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस के पूर्व विधायक ने भाजपा को घेरा  
जिला चिकित्सालय को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक बापूसिंह तंवर समेत कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि भाजपा ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर ध्यान दिया होता तो आज इस तरह के हालत नहीं बनते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed