{"_id":"65df5c84f86caa765207b503","slug":"rajgarh-news-priest-attacked-by-planting-explosives-at-home-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: घर पर विस्फोटक लगाकर पुजारी पर हमला; भोपाल रेफर, पहले भी हुई मारने की साजिश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: घर पर विस्फोटक लगाकर पुजारी पर हमला; भोपाल रेफर, पहले भी हुई मारने की साजिश, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 28 Feb 2024 09:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 28 Feb 2024 09:47 PM IST
सार
तीन साल में दो बार पुजारी को उड़ाने की गई साजिश। मामला रंजिश का बताया जा रहा है। पहले भी बाइक में विस्फोट लगाया गया था। अब घर के बाहर हुआ धमाका।
विज्ञापन
पुजारी के घर के बार पहुंची पुलिस टीम।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजगढ़ जिले के सुठालिया थाना क्षेत्र में रहने वाले एक पंडित के घर पर विस्फोटक लगाकर हमला किया गया। हमले में पंडित गंभीर रूप से घायल है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया है। इससे पहले भी पंडित पर जानलेवा हमला किया गया था। तीन साल में ये दूसरा हमला है। मामला रंजिश का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सुठालिया थाना क्षेत्र में निवास करने वाले पंडित सुरेश शर्मा उनके पास में ही स्थित हनुमान मंदिर का रोजाना गेट खोलते हैं। वहां पूजा भी करते हैं, रोज की तरह बुधवार की सुबह पांच बजे के करीब उन्होंने घर में लगा शटर खोला तो बाहर एक कुछ अज्ञात वस्तु रखी हुई थी। जैसे ही वो पास गए तो उसमे विस्फोट हो गया। हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसियों की मदद से उनको अस्पताल पहुंचाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भोपाल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
साथ ही उक्त घटनाक्रम के बाद से उन पर पूर्व में हुए एक नाकाम हमले की भी बात निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले भी उनकी गाड़ी की सीट के नीचे किसी अज्ञात व्यक्ति ने विस्फोटक सामग्री रखी थी। उस दौरान हुए धमाके में वो बच गए थे। हादसे में उनकी गाड़ी चला रहा एक व्यक्ति घायल हो गया था। उस दौरान उन्होंने शिकायत स्थानीय थाने में दर्ज कराई थी। उस समय पुलिस ने मामला रफादफा कर दिया था। बुधवार को दोबारा हुए विस्फोट के इस घटनाक्रम ने उक्त मामले को भी ताजा कर दिया है।
विज्ञापन
उक्त ताजा घटनाक्रम को लेकर एडिशनल एसपी आलोक कुमार शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना लगते ही हम जांच के लिए पहुंचे थे। साथ ही एएसपी ने बताया कि हमने वहां लगभग 3 घंटे तक जांच की। हमें ये प्रतीत हो रहा है कि बारूद भरकर कोई विस्फोटक उपकरण तैयार किया गया था। फिलहाल अज्ञात के विरुद्ध धारा 307 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
