फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Rajgarh News: Upset with the attitude of officials, BJP MLA Mohan Sharma warned of suicide

Rajgarh News: अधिकारियों के रवैये से परेशान भाजपा विधायक मोहन शर्मा, मंच से दी आत्मदाह की चेतावनी, जानें मामला

Sat, 02 Mar 2024 01:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 02 Mar 2024 01:56 PM IST
सार

बकाया बिजली बिल की रिकवरी को लेकर विद्युत विभाग की कार्रवाई से नाराज हुए भाजपा विधायक मोहन शर्मा। कलेक्टर से बोले मैं बहुत दुखी हूं। जिंदगी से मुझे मोह भी नहीं, मेरी उम्र पूरी हो चुकी है। 

विज्ञापन
Rajgarh News: Upset with the attitude of officials, BJP MLA Mohan Sharma warned of suicide
भाजपा विधायक मोहन शर्मा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की नरसिंहगढ़ विधानसभा सीट से भाजपा विधायक मोहन शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियों में वे अपनी पीड़ा एक मंच पर संबोधन के माध्यम से जगजाहिर करते हुए नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने विद्युत अधिकारी के रवैये से नाराज होकर आमरण अनशन करते हुए आत्मदाह की चेतावनी तक दे डाली।

विज्ञापन


दरअसल पूरा मामला नरसिंहगढ़ विधानसभा क्षेत्र में विद्युत विभाग की वसूली की कार्रवाई से जुड़ा है। विद्युत विभाग के कर्मचारी बकाया बिलों की राशि वसूलने के लिए बाइक जब्त कर रहे हैं। इससे लोग खुद को बेइज्जत महसूस कर रहे हैं। अब इस कार्रवाई का ठीकरा विधायक मोहन शर्मा के सिर पर फूट रहा है। इसको लेकर वे शुक्रवार को पीलूखेड़ी में आयोजित सरकारी कार्यक्रम में वे खुद को रोक नहीं पाए। लोगों को संबोधित करने के दौरान वो काफी व्याकुल दिखाई दिए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


कलेक्टर की तरफ इशारा करते हुए कही बात
उन्होंने मंच से ही अपने संबोधन में कहा कि मैं कानून को अपने हाथ में नहीं लेना चाहता हूं। मैं समझता हूं कि किसी अधिकारी के साथ मेरा झगड़ा होगा और 353 लगेगी, जोकि मैं नहीं चाहता। मेरे पास एक हथियार है और वो हथियार चलाना जानता हूं। आमरण अनशन पर आत्मदाह करने के लिए मैं मजबूर हो जाऊंगा। मैं आपसे पहले भी निवेदन कर चुका हूं, कलेक्टर की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने ये बात कही। साथ ही कहा कि अब ये अंतिम निर्णय मेरा हो चुका है, क्योंकि मैं बहुत दुखी हूं। जिंदगी से मुझे मोह भी नहीं, मेरी उम्र पूरी हो चुकी है। मुझे मौत स्वीकार है, पर जनता पर विद्युत मंडल का अत्याचार स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


समस्या निवारण शिविर लगाने की बात कही
विधायक के उक्त कथन को लेकर शनिवार को फोन पर जब उनसे बात की गई तो उन्होंने बताया कि लोग किसी कारणवश बिजली के बिल जमा नहीं कर पाए हैं। विद्युत विभाग के अधिकारी हैं उन लोगों में किसी की बाइक तो किसी की मोटर उठा लाए हैं। कलेक्टर साहब से मैंने बोला है तो उन्होंने सोमवार को समस्या निवारण शिविर लगाने की बात कही है। जिनकी बाइक या सामग्री उठाई गई है, उनकी सामग्री वापस की जाएगी। इससे क्षेत्र में मेरी छवि खराब हो रही है और विद्युत विभाग सरकार की छवि धूमिल करने पर तुला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed